1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक यूजर का कमेंट करने से मस्क ने बदल दिया Twitter का लोगो, नया वाला पहले से ही मीम के लिए होता है इस्तेमाल

एक यूजर का कमेंट करने से मस्क ने बदल दिया Twitter का लोगो, नया वाला पहले से ही मीम के लिए होता है इस्तेमाल

 Published : Apr 04, 2023 06:52 am IST,  Updated : Apr 04, 2023 11:03 am IST

Twitter Logo Change: कुछ दिन पहले की बात है। मस्क ट्विटर पर ट्वीट-ट्वीट खेल रहे थे। तभी एक चेयरमैन नाम के यूजर ने कमेंट किया और ट्विटर बदलने की बात कही। दरअसल वह ट्विटर को खरीदना चाह रहा था। मस्क ने ट्विटर तो नहीं बेचा, लेकिन लोगो बदल दिया।

Twitter Logo Changed- India TV Hindi
ट्विटर का लोगो बदल दिया गया है। Image Source : INDIA TV

Twitter Logo Changed: ट्विटर का लोगो बदल दिया गया है। आज भारतीय समयानुसार देर रात मस्क ने ट्वीट कर कहा कि मैने अपना वादा निभा दिया है। उन्होंने ट्विटर के लोगो को फेमस क्रिप्टोकरेंसी डॉजिकॉइन की तरह बदल दिया है। डॉग के चेहरे वाले इस लोगो को शिबा इनु की डॉजिकॉइन क्रिप्टोकरेंसी के लिए 2013 में बनाया गया था। इसे एक मीम के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इस कुत्ते वाले फोटो को बनाने का एक उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाना भी था। मस्क के ऐसा करने के पीछे का वजह एक यूजर्स द्वारा ट्विटर पर पूछे गए कुछ सवाल थे। दरअसल, ट्विटर पर मस्क से एक चेयरमैन नाम के यूजर ने पूछा था कि मैं ट्विटर खरीदना चाहता हूं और उसका लोगो Dogo की तरह कर देना चाहता हूं। उस वक्त तो एलन मस्क ने उसका जवाब हँसते हुए दिया था। लेकिन आज रात करीब 1 बजे उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने अपना वादा निभा दिया है।

ये है डॉजिकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का ट्विटर प्रोफाइल

क्या हुआ है बदलाव?

कंपनी ने जब से सब्सक्रिप्शन पॉलिसी की शुरुआत की है। वह पैसा देकर ब्लू बैज पाने वाले यूजर्स के आईडी को सब्सक्राइब(This account is verified because it’s subscribed to Twitter Blue) किया हुआ बता रही थी और बिना पैसा दिए पहले से वेरिफाइड यूजर्स के आईडी पर लिगेसी अकाउंट (This account is verified because it’s a legacy verified account) लिख कर आ रहा था।  अब दोनों तरह के आईडी पर एक ही जानकारी आ रही है। अब जब आप ब्लू बैज पर क्लिक करते हैं तो आपको लिखा हुआ मिलता है कि यह अकाउंट या तो सब्सक्राइब किया गया है या फिर लिगेसी अकाउंट है। नीचे दिए स्क्रीनशॉट से आप समझ सकते हैं। हमने आपको समझाने के लिए दो अकाउंट का स्क्रीनशॉट नीचे लगाया है। एक पहले से वेरिफायड है तो वहीं दूसरा सब्सक्राइब किया हुआ है। 

कितना है ट्विटर ब्लू का चार्ज?

कंपनी ने इसके लिए विभिन्न देशों में अलग-अलग चार्ज निर्धारित किए गए हैं। भारतीय यूजर्स को ट्विटर ब्लू टिक लेने के लिए हर महीने 650 रुपये देने होंगे। अगर आप हर महीने 650 रुपये का भुगतान करते हैं तो एक साल में आपको 7800 रुपये देने पड़ेंगे, जबकि वार्षिक प्लान लेने पर काफी पैसों की बचत होगी। बता दें कि ट्विटर ब्लू टिक का वार्षिक प्लान 6800 रुपये का है। ट्विटर ब्लू टिक की सर्विस लेने के बाद आप 4 हजार कैरेक्टर्स में ट्वीट कर पाएंगे। इस सर्विस में आपको 30 मिनट में 5 बार एडिट करने की सुविधा मिल जाती है। ब्लू टिक सर्विस मिलने के साथ ही यूजर ट्विटर में फुल एचडी क्वालिटी का वीडियो भी शेयर कर सकेंगे। ब्लू टिक वेरिफायड यूजर्स को प्लेटफॉर्म में प्राथमिकता भी दी जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा