1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के इन 4 शहरों के लोग सबसे ज्यादा भुलक्कड़, कैब में भूल जाते हैं टीवी से लेकर कमोड तक

देश के इन 4 शहरों के लोग सबसे ज्यादा भुलक्कड़, कैब में भूल जाते हैं टीवी से लेकर कमोड तक

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 03, 2023 11:55 am IST,  Updated : May 10, 2023 07:34 am IST

ऊबर ने अपने लोस्ट एण्ड फाउन्ड इन्डैक्स के 2023 संस्करण को जारी किया है, जो सबसे ज़्यादा भूले जाने वाले आइटमों, सबसे ज़्यादा भूलने वाले शहरों और सप्ताह के उन दिनों एवं साल के उस समय के बारे में बताता है।

ऊबर - India TV Hindi
ऊबर Image Source : FILE

क्या आपको पता है कि देश में किन शहरों के लोग सबसे ज्यादा भुलक्कड़ हैं। कैब प्रोवाइडर ऊबर की लोस्ट एण्ड फाउन्ड इन्डैक्स 2023 रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, भूलने वाले शहरों की लिस्ट में दिल्ली टाॅप पर है, जबकि मुंबई दूसरे, हैदराबाद तीसरे और बेंगलुरु चौथे स्थान पर है। यह रिपोर्ट ऊबर के कैब में सामान भूलने के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल के दौरान देश भर में ऐसे मामले सबसे ज़्यादा पाए गए जब ऊबर राईड के दौरान राइडर अपने फोन, बैग, वॉलेट और कपड़ों जैसे आइटम कैब में ही भूल गए, इसके अलावा यूटिलिटी आइटम जैसे पानी की बोतल, चाबी और एक्सेसरीज़ जैसे चश्मा, ज्वैलरी आदि भूलने के मामले भी अधिक संख्या में पाए गए। भारतीय लोग अजीब-अजीब चीज़ें कैब में ही छोड़ कर चले गए जैसे झाड़ू, कॉलेज का एडमिट कार्ड या अपने बच्चे का स्ट्रोलर। एक राइडर तो अपनी छड़ी भूल कर चला गया, वहीं एक और राइडर अपना बड़ी स्क्रीन वाला टेलीविजन ही कैब में छोड़ गया।

शानिवार को सबसे ज्यादा भूले लोग

1.     लोग सबसे ज़्यादा शनिवार के दिल अपनी चीज़ें कैब में भूलते हैं। इसके बाद रविवार और शुक्रवार को नंबर है।

2.     फोन की बात करें तो ऊबर में आईफोन की तुलना में 3 गुना एंड्रोइड फोन भूले गए।

3.     लेगों ने ऊबर में सबसे ज़्यादा रैड कलर के आइटम छोड़े।

4.     शाम के समय तकरीबन 7 बजे के आस-पास लोग सबसे ज़्यादा चीज़ें भूलकर चले गए।

10 सबसे अजीब चीज़ें जिन्हें राइडर ऊबर में ही भूल कर चले गए

1.     टीवी

2.     वेस्टर्न कमोड

3.     3 पैकेट दूध और पर्दे

4.     झाड़ू

5.     कॉलेज का एडमिट कार्ड

6.     छड़ी

7.     इंडक्शन स्टोव

8.     फैमिली कोलाज

9.     हैवी मशीनरी

10.    प्रिंटेड ‘दुपट्टा (स्कार्फ)

10 सबसे ज़्यादा भूले जाने वाले आइटम

1.     फोन

2.     लैपटॉप बैग

3.     वॉलेट

4.     कपड़े

5.     हैडफोन

6.     पानी की बोतल

7.     चश्मा/ सनग्लासेज़

8.     चाबी

9.     ज्वैलरी

10.    घड़ी

5 रंग के आइटम जो सबसे ज़्यादा भूले जाते हैं

1.     लाल

2.     नीला

3.     पीला

4.     रोज़

5.     गुलाबी

अगर आपका ऊबर में सामान छूट जाए तो इस तरह दोबारा हासिल करें

  •        ‘मैन्यू’ आइकन पर टैप करें
  •        ‘यॉर ट्रिप’ पर टैप करें, और उस ट्रिप को सलेक्ट करें जब आप ऊबर में कुछ भूल गए थे।
  •        ‘रिपोर्ट एन इश्यू विद दिस ट्रिप’ को टैप करें।
  •        ‘आई लोस्ट एन आइटम’ टैप करें।
  •        ‘कॉन्टैक्ट माय ड्राइवर अबाउट अ लोस्ट आइटम’ टैप करें।
  •        नीचे स्क्रोल करें और फोन नंबर एंटर करें जिस पर आपको संपर्क किया जा सकता है। सबमिट टैप करें।
  • अगर आप अपना फोन भूल गए हैं तो अपने किसी दोस्त का फोन नंबर दें।
  • आपका फोन बजेगा और आपको सीधे ड्राइवर के मोबाइल नंबर के साथ जोड़ देगा।
  • अगर आपका ड्राइवर फोन उठाकर इस बात की पुष्टि करता है कि आपकी खोई हुई चीज़ वापस मिल गई है तो उनसे बात कर एक सुविधाजनक समय तय कर लें और मिल कर अपना आइटम वापस ले लें।
  • अगर आप अपने ड्राइवर से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं तो इस लॉस के बारे में रिपोर्ट करने के लिए ‘इन-ऐप सपोर्ट’ का इस्तेमाल करें। ऊबर सपोर्ट टीम आपकी मदद करेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा