1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश में बढ़ी बेरोजगारी, दिसंबर में दर बढ़कर 4 महीने के उच्चस्तर 7.91 प्रतिशत पर पहुंची

देश में बढ़ी बेरोजगारी, दिसंबर में दर बढ़कर 4 महीने के उच्चस्तर 7.91 प्रतिशत पर पहुंची

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 03, 2022 07:55 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 07:55 pm IST

आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में शहरों में बेरोजगारी दर 9.30 प्रतिशत थी जो नवंबर, 2021 में 8.21 प्रतिशत थी।

देश में बढ़ी...- India TV Hindi
देश में बढ़ी बेरोजगारी, दिसंबर में दर बढ़कर 4 महीने के उच्चस्तर 7.91 प्रतिशत पर पहुंची Image Source : PTI

Highlights

  • देश में बेरोजगारी को लेकर चिंताजनक आंकड़ा सामने आया है
  • बेरोजगारी दर दिसंबर, 2021 में बढ़कर 7.91 प्रतिशत पर पहुंच गयी
  • आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में बेरोजगारी दर 7 प्रतिशत थी

मुंबई। नए साल पर देश में बेरोजगारी को लेकर चिंताजनक आंकड़ा सामने आया है। देश में बेरोजगारी दर दिसंबर, 2021 में बढ़कर चार महीने के उच्चस्तर 7.91 प्रतिशत पर पहुंच गयी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में बेरोजगारी दर 7 प्रतिशत थी। 

बेरोजगारी का यह आंकड़ा अगस्त के बाद सर्वाधिक है। उस समय बेरोजगारी दर 8.3 प्रतिशत थी। आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में शहरों में बेरोजगारी दर 9.30 प्रतिशत थी जो नवंबर, 2021 में 8.21 प्रतिशत थी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 7.28 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व माह में 6.44 प्रतिशत थी। 

सीएमआईई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी महेश व्यास ने कहा कि दिसंबर, 2021 में रोजगार बढ़ा है लेकिन नौकरी के इच्छुक लोगों की संख्या उससे अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अच्छा संकेत है क्योंकि श्रम बाजार में आवक अधिक रही। लगभग 83 लाख अतिरिक्त लोग नौकरी की तलाश में थे। हालांकि, 40 लाख नौकरी चाहने वालों को ही रोजगार मिला।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा