1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली के बजट में क्या होंगे बड़े ऐलान? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए ये बड़े संकेत

दिल्ली के बजट में क्या होंगे बड़े ऐलान? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए ये बड़े संकेत

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 22, 2025 05:50 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 05:50 pm IST

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। बजट 25 मार्च को पेश किया जाएगा।

CM Rekha Gupta- India TV Hindi
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता Image Source : FILE

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रदूषण नियंत्रण और जलनिकास पर केंद्रित होगा। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। बजट 25 मार्च को पेश किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बजट तैयार करने के लिए पेशेवरों सहित समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए हैं। उन्होंने कहा कि हितधारकों से ईमेल के जरिए 3,303 और व्हाट्सएप के जरिए 6,982 सुझाव मिले। 
 

 

बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा 

मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को खीर समारोह के साथ शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बजट में जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान दिया जाएगा और इसमें रोजगार सृजन के प्रावधान होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित दिल्ली' के सपने को पूरा करे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा