1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, RailOne मोबाइल ऐप पर बुकिंग से पहले ही मिल जाएगी जानकारी

टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, RailOne मोबाइल ऐप पर बुकिंग से पहले ही मिल जाएगी जानकारी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 13, 2026 11:00 am IST,  Updated : May 13, 2026 11:00 am IST

RailOne ऐप आपको बताता है कि वेटिंग लिस्ट टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है।

railone app, railone, waiting list ticket confirmation chance, ai, artificial intelligence, indian r- India TV Hindi
53% से बढ़कर अब 94% हुई अनुमान की सटीकता Image Source : GOOGLE PLAY STORE

भारतीय रेल की बढ़ती लोकप्रियता कुछ यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से चलने वाली रेगुलर ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। कुछ खास रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में बुकिंग शुरू होते ही सभी सीटें बुक हो जाती हैं। ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों को न चाहते हुए भी वेटिंग लिस्ट टिकट खरीदनी पड़ती है और फिर उसके कन्फर्म होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार यात्रियों की वेटिंग लिस्ट टिकट कन्फर्म नहीं होती है और ऐसे में उनकी टिकट कैंसिल हो जाती है। हालांकि, RailOne मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करने से पहले ही इसके संकेत मिल जाते हैं कि आपकी वेटिंग लिस्ट वाली टिकट कन्फर्म होगी या नहीं।

53% से बढ़कर अब 94% हुई अनुमान की सटीकता

रेल मंत्रालय ने अभी हाल ही में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए नया मोबाइल ऐप RailOne लॉन्च किया था। कई एडवांस्ड फीचर से लैस ये मोबाइल ऐप रेल यात्रियों को एक ही जगह कई सुविधाएं देता है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, जब आप कोई टिकट बुक करते हैं, तो RailOne ऐप आपको बताता है कि वेटिंग लिस्ट टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है। अब ये ऐप कन्फर्मेशन की संभावना के बारे में AI-आधारित अनुमान भी देता है। ये फीचर इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था और यूजर्स ने इसकी काफी तारीफ की है। वेटलिस्ट कन्फर्मेशन के अनुमान की सटीकता पहले के 53% से बढ़कर अब 94% हो गई है।

रेलवन मोबाइल ऐप पर कई सुविधाएं उपलब्ध

बताते चलें कि रेलवन मोबाइल ऐप पर आप रिजर्वेशन टिकट के साथ-साथ अनरिजर्व्ड यानी जनरल क्लास में सफर करने के लिए भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवन ऐप आने से पहले जनरल क्लास की ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए अलग ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता था। इतना ही नहीं, इस मोबाइल ऐप पर आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आप इस ऐप पर अपनी ट्रेन का लाइव लोकेशन चेक करने के साथ ही रेल मदद हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। बताते चलें कि रेलवन ऐप पर अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा