1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Ambedkar Jayanti पर आज क्या बैंक और शेयर बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे? पूरी लिस्ट देखिए

Ambedkar Jayanti पर आज क्या बैंक और शेयर बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे? पूरी लिस्ट देखिए

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 14, 2025 06:40 am IST,  Updated : Apr 14, 2025 06:40 am IST

शेयर बाजार और बैंकों में आज यानी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे।

Bank Close today - India TV Hindi
बैंक बंद रहेंगे Image Source : FILE

Ambedkar Jayanti 2025: हर साल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती— जिसे भीम जयंती के नाम से भी जाना जाता है, मनाई जाती है। भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के हिमायती डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में इस तारीख को सरकारी छुट्टी रहती है। ऐसे में क्या आज बैंक और शेयर बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे? आइए जानते हैं।

14 अप्रैल, यानी आज क्या बंद रहेगा?

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किए जाने के कारण, अधिकांश राज्यों में सरकारी कार्यालय सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक (आरबीआई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार) डाकघर और केंद्रीय/राज्य संचालित सेवाएं न्यायालय और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां (पीएसयू) सरकार द्वारा संचालित स्कूल और कॉलेज, शेयर बाजार (एनएसई और बीएसई) आदि बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और असम समेत ज़्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। निजी व्यवसाय, खुदरा दुकानें और आवश्यक सेवाएं भी अधिकांश राज्यों में हमेशा की तरह काम करेंगी। हालांकि, मध्य प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में शाखाएं खुली रहेंगी।

गुड फ्राइडे पर भी बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे 

इस हफ्ते शुक्रवार को गुड फ्राइडे है। इस अवसर पर अधिकांश राज्यों में बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसलिए इस सप्ताह सिर्फ तीन दिन बैंकों और शेयर बाजार में कामकाज होगा। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 14 अप्रैल को पहले हाफ के लिए बंद रहेगा, जबकि दूसरे हाफ में ट्रेडिंग की जा सकेगी। MCX आमतौर पर दो हाफ में काम करता है, जहां पहला सेशन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा