1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी की संपत्ति में आई गिरावट, रिचेस्ट लिस्ट में टॉप-3 से बाहर

एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी की संपत्ति में आई गिरावट, रिचेस्ट लिस्ट में टॉप-3 से बाहर

 Published : Jan 12, 2023 04:16 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 04:16 pm IST

अडानी की संपत्ति में गिरावट देखी गई है। उन्होंने सिर्फ 10 दिन में 91.2 करोड़ डॉलर गंवा दिए हैं। इसके चलते टॉप-3 की लिस्ट से भी बाहर होना पड़ा है।

गौतम अडानी की संपत्ति में आई गिरावट, टॉप-3 से बाहर- India TV Hindi
गौतम अडानी की संपत्ति में आई गिरावट, टॉप-3 से बाहर Image Source : INDIA TV

दुनिया के तीसरे और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट देखी गई है, जिसका असर उनके रिचेस्ट लिस्ट पर भी पड़ा है और वह टॉप-3 से बाहर हो गए हैं। उन्हें अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने रिप्लेस किया है। नए लिस्ट के मुताबिक जेफ को तीसरा और अडानी को चौथा स्थान मिला है।

अचानक से आया जेफ की संपत्ति में उछाल

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस की नेटवर्थ में बुधवार को 5.23 अरब डॉलर की तेजी आई है, जबकि अडानी के नेटवर्थ में 91.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई, जिससे उनकी कुल संपत्ति घटकर 118 अरब डॉलर रह गई।

इस अरबपति ने कमाएं रोज 2 अरब डॉलर

साल 2022 में अडानी की नेटवर्थ में 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जिसके चलते वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एशिया के अरबपति बन गए, लेकिन यह साल उनके कमाई में उतनी बढ़ोतरी नहीं कर पा रहा है। फिलहाल उनकी नेटवर्थ में 2.44 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। बता दें, इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) के सिर पर  सजा हुआ है। 182 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वह पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अगर इसे आसान भाषा में समझा जाए तो उन्होंने रोज 2 अरब डॉलर की कमाई की है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क अभी भी लिस्ट में 132 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बुधवार को उनकी कमाई में 2.78 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

ये रही लिस्ट 

  1. बर्नार्ड आरनॉल्ट   - 182 अरब डॉलर
  2. एलन मस्क - 132 अरब डॉलर
  3. जेफ बेजोस- 118 अरब डॉलर 
  4. गौतम अडानी- 118 अरब डॉलर
  5. वॉरेन बफेट - 111 अरब डॉलर
  6. बिल गेट्स - 111 अरब डॉलर
  7. लैरी एलिसन - 98 अरब डॉलर
  8. मुकेश अंबानी - 87.6 अरब डॉलर
  9. लैरी पेज - 85.6 अरब डॉलर
  10. स्टीव बामर - 84.6 अरब डॉलर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा