1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी के IPO में कल से लगा पाएंगे पैसा, एंकर निवेशकों से इतने जुटाए

ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी के IPO में कल से लगा पाएंगे पैसा, एंकर निवेशकों से इतने जुटाए

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jun 24, 2024 10:40 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 10:40 pm IST

ब्रोकिंग कंपनियों ने निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 7,860 करोड़ रुपये आंका है। आरंभिक शेयर-बिक्री में 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयरों का निर्गम है।

Officers Choice Whiskey IPO- India TV Hindi
ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की आईपीओ Image Source : FILE

ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने अपने सार्वजनिक निर्गम से पहले एंकर निवेशकों से 449 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर जारी एक परिपत्र के अनुसार निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (एमएफ), एलआईसी एमएफ, जेएम फाइनेंशियल एमएफ, जुपिटर इंडिया फंड, सोसाइटी जनरल, गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई, विप्रो कमर्शियल (इंडिया) लिमिटेड और ट्रू कैपिटल निवेश करने वाले एंकर निवेशकों में शामिल हैं। 

25 को खुलकर 27 को बंद होगा आईपीओ 

कंपनी ने 17 निवेशकों को 281 रुपये प्रति शेयर की दर से 1.6 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के तहत शेयर की बोली लगाने के लिए 267-281 रुपये प्रति शेयर का दायरा तय किया है। एलाइड ब्लेंडर्स का 1,500 करोड़ रुपये का निर्गम 25 जून को खुलेगा और 27 जून को बंद होगा।

 

आईपीओ से मिले पैसे का यहां होगा इस्तेमाल 

ब्रोकिंग कंपनियों ने निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 7,860 करोड़ रुपये आंका है। आरंभिक शेयर-बिक्री में 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयरों का निर्गम है। इसके अलावा, प्रवर्तकों द्वारा 500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी है। ओएफएस के तहत, बीना किशोर छाबड़िया, रेशम छाबड़िया, जीतेन्द्र हेमदेव और नीशा किशोर छाबड़िया शेयर बेचेंगे। नए निर्गम से प्राप्त 720 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग कर्ज भुगतान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, एक हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा। दिसंबर, 2023 तक कंपनी के खातों पर कुल कर्ज करीब 808 करोड़ रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा