1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अल्‍काटेल ने भारत में लॉन्‍च किया पिक्‍सी 4 (6) स्‍मार्टफोन, कीमत 9,100 रुपए

अल्‍काटेल ने भारत में लॉन्‍च किया पिक्‍सी 4 (6) स्‍मार्टफोन, कीमत 9,100 रुपए

 Published : May 08, 2017 05:17 pm IST,  Updated : May 08, 2017 05:17 pm IST

अल्‍काटेल ने भारत में अपनी पिक्‍सी सीरीज का नया फोन पिक्‍सी 4 (6) को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 9100 रुपए में उपलब्‍ध कराया गया है।

अल्‍काटेल ने भारत में लॉन्‍च किया पिक्‍सी 4 (6) स्‍मार्टफोन, कीमत 9,100 रुपए- India TV Hindi
अल्‍काटेल ने भारत में लॉन्‍च किया पिक्‍सी 4 (6) स्‍मार्टफोन, कीमत 9,100 रुपए

No
इसस फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो अल्काटेल पिक्सी 4 (6) में 6 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 720×1280 पिक्सल है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में 1.5 जीबी रैम दी है। वहीं इसकी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज 16 जीबी की है। यूजर्स के पास मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प मिलेगा। यह भी पढ़ें : ये हैं डुअल कैमरे से लैस 8 शानदार स्‍मार्टफोन्‍स, फीचर्स के मामले में भी हैं लाजवाब

कैमरे की बात करें तो, फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन 4जी वीओएलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यानि कि आप इस पर रिलायंस जियो के नेटवर्क को आसानी से चला सकते हैं। पिक्सी 4 (6) को पावर देने के लिए 2580 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा