1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Asus ने भारत में लॉन्‍च किया बजट स्‍मार्टफोन जेनफोन गो 5.0 एलटीई, कीमत 8,999 रुपए

Asus ने भारत में लॉन्‍च किया बजट स्‍मार्टफोन जेनफोन गो 5.0 एलटीई, कीमत 8,999 रुपए

 Published : Feb 16, 2017 07:11 pm IST,  Updated : Feb 16, 2017 07:11 pm IST

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने भारत में कम कीमत में अपना नया फोन लॉन्‍च कर दिया है। यह फोन जेनफोन गो 5.0 एलटीई के नाम से बाजार में आया है।

Asus ने भारत में लॉन्‍च किया बजट स्‍मार्टफोन जेनफोन गो 5.0 एलटीई, कीमत 8,999 रुपए- India TV Hindi
Asus ने भारत में लॉन्‍च किया बजट स्‍मार्टफोन जेनफोन गो 5.0 एलटीई, कीमत 8,999 रुपए

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने भारत में कम कीमत में अपना नया फोन लॉन्‍च कर दिया है। यह फोन जेनफोन गो 5.0 एलटीई के नाम से बाजार में आया है। इसकी कीमत 8,999 रुपए रखी गई है।

कंपनी ने इस फोन की ऑनलाइन बिक्री के लिए ईकॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया से करार किया है। यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से यहां ऑनलाइन उपलब्‍ध होगा। इसके साथ ही ग्राहक देश भर में मौजूद विभिन्‍न रिटेल स्‍टोर्स पर भी यह फोन बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा।

यह भी पढ़ें : आसुस ने लॉन्च किया जेनफोन 3एस मैक्स स्मार्टफोन, कीमत 14,999 रुपए

ये हैं इस फोन की स्‍पेसिफिकेशंस

असूस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई स्‍मार्टफोन में 5 इंच रिज़ॉल्यूशन का आईपीएस डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो से लैस है। जिसके ऊपर ज़ेन यूआई दी गई है।

यह भी पढ़ें : Asus ने रिवर्स चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्‍च किया Zenfone 3S MAX, कीमत 14999 रुपए

असुस ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।  फोन को पावर देने के लिए 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा