1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई मोटोरोला स्‍मार्टफोन की सबसे बड़ी सेल, मिल रहा है 6000 रुपए का डिस्‍काउंट

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई मोटोरोला स्‍मार्टफोन की सबसे बड़ी सेल, मिल रहा है 6000 रुपए का डिस्‍काउंट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Mar 27, 2018 05:21 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 05:21 pm IST

स्‍मार्टफोन खरीदने का अच्‍छा मौका है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के स्‍मार्टफोन की बड़ी सेल चल रही है। जिसमें फ्लिपकार्ट पर मौजूद मोटो के विभिन्‍न फोन पर 6000 रुपए तक का भारी डिस्‍काउंट मिल रहा है।

moto- India TV Hindi
moto

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन खरीदने का अच्‍छा मौका है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के स्‍मार्टफोन की बड़ी सेल चल रही है। जिसमें फ्लिपकार्ट पर मौजूद मोटो के विभिन्‍न फोन पर 6000 रुपए तक का भारी डिस्‍काउंट मिल रहा है। यह सेल कब तक जारी रहेगी कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है। लेकिन यदि आप स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो तारीख का इंतजार मत कीजिए और खरीद डालिए अपने लिए एक शानदार मोटोरोला फोन

ऑफर की बात करें तो सबसे बड़ा ऑफर मोटो जेड2 प्‍ले स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है। यह स्‍मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्‍ट स्‍टोरेज के साथ आता है। इसका स्‍क्रीन साइज 5.5 इंच है। इस फोन की वास्‍तविक कीमत 27999 रुपए है। जबकि सेल में यह फोन मात्र 21999 रुपए में उपलब्‍ध है। यानि कि कंपनी पूरे 6000 रुपए की छूट दे रही है। इस फोन के अलावा दूसरे मोटो फोन पर भी डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। डुअल रियर कैमरे वाले मोटो एक्‍स 4 की बात करें तो 3 जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले इस फोन की वास्‍तविक कीमत 20999 रुपए है। वहीं सेल में 17999 रुपए में उपलब्‍ध है। यानि कि फोन पर 3000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एक्‍सचेंज पर भी आप 3000 रुपए की अतिरिक्‍त बचत कर सकते हैं।

वहीं मोटो एक्‍स4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 22999 रुपए है। लेकिन सेल में यह फोन 19999 रुपए में मिल रहा है। इसके साथ ही आपको एक्‍सचेंज में 3000 रुपए का अतिरिक्‍त लाभ लेने का मौका मिल रहा है। अब बात करते हैं मोटो एक्‍स 4 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाले सबसे महंगे फोन की तो यह फोन 24999 रुपए में उपलब्‍ध था। लेकिन सेल के दौरान इस फोन की कीमत घटकर 21999 रुपए हो गई है। इसमें भी 3000 रुपए का अतिरिक्‍त एक्‍सचेंज ऑफर मिल रहा है। यह फोन 12 और 8 एमपी के डुअल रियर कैमरे से लैस है। मोटो का बजट फोन मोटो ई4 भी सेल में सस्‍ता मिल रहा है। इसके 3 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 9999 रुपए से घटकर 9499 रुपए हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा