1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एप्पल का धमाकेदार ऑफर, आईफोन 7 खरीदने पर मिलेगा 23,000 रुपए तक का कैशबैक

एप्पल का धमाकेदार ऑफर, आईफोन 7 खरीदने पर मिलेगा 23,000 रुपए तक का कैशबैक

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 21, 2016 02:45 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 02:45 pm IST

एप्प्ल आईफोन लवर्स के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। इसके तहत आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस की खरीद पर 23,000 रुपएक तक का कैशबैक मिल सकता है।

एप्पल का धमाकेदार ऑफर, आईफोन 7 खरीदने पर मिलेगा 23,000 रुपए तक का कैशबैक- India TV Hindi
एप्पल का धमाकेदार ऑफर, आईफोन 7 खरीदने पर मिलेगा 23,000 रुपए तक का कैशबैक

नई दिल्ली। एप्प्ल आईफोन लवर्स के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। इसके तहत आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस की खरीद पर 23,000 रुपएक तक का कैशबैक मिल सकता है। हालांकि, कैशबैक का फायदा उठाने के लिए आईफोन के साथ आपको आईपैड भी खरीदना होगा। कंपनी ने सिटीबैंक के साथ मिलकर कॉम्बो ऑफर लॉन्च किया है।

जानिए कैसे उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

  • आईपैड प्रो खरीदने वाले ग्राहक 23,000 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं अगर वे आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस भी खरीदते हैं।
  • आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस खरीदने वाले ग्राहकों को 17,000 रुपए कैशबैक मिलेगा।
  • ऑफर का फायदा उठाने के लिए आईपैड मिनी 2 या आईपैड मिनी 4 भी खरीदना होगा।
  • आईपैड एयर 2 खरीदने पर 18,000 वहीं आईपैड प्रो खरीदने पर 23,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
  • कैशबैक अमाउंट खरीदारी के 90 दिनों के भीतर सिटीबैंक क्रेडिट कार्डधारक के अकाउंट में मिल जाएगा।

तस्‍वीरों में देखिए एप्‍पल आईफोन 7 को

Apple iPhone 7

a1IndiaTV Paisa

a3IndiaTV Paisa

a11IndiaTV Paisa

a5IndiaTV Paisa

a4IndiaTV Paisa

a2IndiaTV Paisa

नियम व शर्तें

  • यह ऑफर सिर्फ सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
  • इस ऑफर की शुरुआत शुक्रवार को हुई और यह 31 दिसंबर 2016 तक चलेगा।
  • ऑफर के दौरान ग्राहक हर महीने दो ट्रांजेक्शन करने के साथ ही अधिकतम चार ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
  •  एप्पल ने इस कॉम्बो ऑफर की घोषणा भारतीय स्मार्टफोन बाजार को ध्यान में रखकर की है।
  • हाल ही में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारत में बड़े निवेश की घोषणा की थी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा