1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 6GB रैम और दो रियर कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ Coolpad Cool Play 6, जबरदस्‍त फीचर्स से है लैस

6GB रैम और दो रियर कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ Coolpad Cool Play 6, जबरदस्‍त फीचर्स से है लैस

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 11, 2017 08:20 am IST,  Updated : May 11, 2017 08:20 am IST

Coolpad ने अपना नया स्मार्टफोन Coolpad Cool Play 6 लॉन्‍च कर दिया है। Cool Play 6 की कीमत 1,499 चीनी युआन यानि 14,004 रुपए है।

6GB रैम और दो रियर कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ Coolpad Cool Play 6, जबरदस्‍त फीचर्स से है लैस- India TV Hindi
6GB रैम और दो रियर कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ Coolpad Cool Play 6, जबरदस्‍त फीचर्स से है लैस

नई दिल्‍ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Coolpad ने अपना नया स्मार्टफोन Coolpad Cool Play 6 लॉन्‍च कर दिया है। चीन में लॉन्‍च किए गए Coolpad Cool Play 6 की कीमत 1,499 चीनी युआन यानि 14,004 रुपए है। इस स्‍मार्टफोन को गोल्ड व ब्लैक कलर में लॉन्‍च किया गया है। चीन के बाजार में यह 16 मई से बिकेगा और संभव है कि Coolpad के इस हैंडसेट को भारत में भी जल्‍द ही लॉन्च किया जाए। 6GB रैम, डुअल रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट और 4060 mAh की बैटरी इसकी खासियत है।

यह भी पढ़ें : अमेजन सेल में कूलपैड नोट 5 और नोट 5 पर हैवी डिस्‍काउंट, गुरुवार को शुरू होगी सेल

Coolpad Cool Play 6 के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

Coolpad Cool Play 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सेल) इन सेल डिस्प्ले है। इस स्‍मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्‍वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट लगा है और ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 510 GPU दिया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने Coolpad Cool Play 6 में 6GB रैम दिया है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64GB है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित लेईको ईयूआई पर चलेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौज़ूद है।

तस्‍वीरों में देखिए 9,000 से कम कीमत लेकिन दमदार बैटरी वाले स्‍मार्टफोन्‍स

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

Coolpad Cool Play 6 का कैमरा और बैटरी

Coolpad Cool Play 6 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इनमें से एक एक का सेंसर 13MP का है और दूसरे सेंसर के बारे में पुख्‍ता जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 13 मेगापिक्सल वाला सेंसर फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेंसर है। Coolpad Cool Play 6 की अहम खासियतों में इसकी बैटरी भी है जिसकी क्षमता 4060 mAh की है। दावा किया गया है कि यह दो दिन तक चलेगी। और इसका स्टैंडबाय टाइम 252 घंटों का है।

यह भी पढ़ें : BSNL के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 2018 से कंपनी शुरू करेगी 4G सर्विस

Coolpad Cool Play 6 के कनेक्टिविटी फीचर्स

Coolpad के इस स्मार्टफोन में 4G LTE, VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा