1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वीवो के स्‍मार्टफोन पर 90% से ज्‍यादा का डिस्‍काउंट, सेल में बचे हैं बस कुछ ही घंटे

वीवो के स्‍मार्टफोन पर 90% से ज्‍यादा का डिस्‍काउंट, सेल में बचे हैं बस कुछ ही घंटे

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2018 06:54 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 05:26 pm IST

स्‍मार्टफोन खरीदने का इससे बढिया मौका फिर आपको मिल नहीं सकता। क्‍योंकि साल की सबसे बड़ी सेल में आपको वीवो के स्‍मार्टफोन पर 90 फीसदी से ज्‍यादा की छूट मिल रही है।

vivo- India TV Hindi
vivo

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन खरीदने का इससे बढिया मौका फिर आपको मिल नहीं सकता। क्‍योंकि साल की सबसे बड़ी सेल में आपको वीवो के स्‍मार्टफोन पर 90 फीसदी से ज्‍यादा की छूट मिल रही है। दरअसल ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर वीवो कार्निवल चल रहा है। आज इस कार्निवल का आखिरी दिन है। इस कार्निवल में आपको वीवो के शानदार स्‍मार्टफोन आश्‍चर्यजनक रूप से काफी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। यहां पर डिस्‍काउंट के साथ ही वीवो के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट, कैशबैक मिल रहा है, वहीं आप एक्‍सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आप भी अगर एक शानदार स्‍मार्टफोन बेहद कम कीमत पर खरीदना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे शानदार अवसर हो सकता है।

यहां सेल में सबसे बड़ा ऑफर वीवो वी7 स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है, यूं तो इस फोन पर आपको 2000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। लेकिन यदि आप सभी ऑफर का समझदारी पूर्वक फायदा उठाते हैं तो आपको 19000 रुपए का यह स्‍मार्टफोन मात्र 1699 रुपए में मिल सकता है। आप भले ही इसे मजाक समझें लेकिन यह सच है। अमेजन पर यह फोन 18,990 रुपए में लिस्‍ट है। वीवो कार्निवल में आपको इस पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। जिससे आपको फोन की कीमत 16,990 रुपये पड़ेगी। यदि आप पुराने फोन से इसे एक्सचेंज करते हैं तो आपको 3,000 रुपये का बोनस मिलेगा। साथ ही फोन पर अधिकतम डिस्काउंट 15,921 रुपए का दे रही है। सभी ऑफर को जोड़ लें तो यह स्मार्टफोन 1,699 रुपये में मिल जाएगा।

वीवो यहां पर वी9 स्‍मार्टफोन पर भी छूट दे रही है। वीवो वी9 की कीमत 22,290 रुपए है। अमेजन इस स्मार्टफोन पर 4,000 रुपए का एक्‍स्‍ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। पुराने फोन से एक्सचेंज करने पर 15,050 रुपए की बायबैक वैल्यू मिल जाएगी। इस प्रकार यह फोन आपको 7,940 रुपए में मिलेगा। इसका दूसरा वेरिएंट वी9 यूथ की कीमत 18,990 रुपए है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 3,000 रुपए का एक्‍स्‍ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। फोन पर अधिकतम डिस्काउंट 16,050 रुपए का है। इन सभी को जोड़ लें तो यह आपको 2,940 रुपए में मिलेगा।

वीवो वाई सीरीज के फोन पर भी छूट मिल रही है। Y71 (3GB) स्‍मार्टफोन की मूल कीमत 11,990 रुपए है। आपको फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को एक्सचेंज करने पर 1,500 रुपये की छूट अलग से मिलेगी। Y71 (4GB) की कीमत 13,990 रुपए है और इस पर भी 1,000 रुपये ता अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।

वीवो के वी7+ स्‍मार्टफोन पर भी आपको ऐसा ही शानदार ऑफर मिल रहा है। वीवो V7+ की कीमत 19,990 रुपए है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं फोन पर अधि‍कतम डिस्काउंट 17,050 रुपए का है। इसके बाद स्मार्टफोन की कीमत 2,940 रुपए पड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा