1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वीवो कार्निवल में 1699 रुपए में मिल रहा है 19000 रुपए का फोन, जानिए कैसे उठाए फायदा

वीवो कार्निवल में 1699 रुपए में मिल रहा है 19000 रुपए का फोन, जानिए कैसे उठाए फायदा

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 13, 2018 04:49 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 04:49 pm IST

देश की प्रमुख ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रहे वीवो कार्निवल का आज दूसरा दिन है। इस कार्निवल में आपको वीवो के शानदार स्‍मार्टफोन काफी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है।

vivo
 - India TV Hindi
vivo  

नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रहे वीवो कार्निवल का आज दूसरा दिन है। इस कार्निवल में आपको वीवो के शानदार स्‍मार्टफोन काफी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। यहां वीवो के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट, कैशबैक के साथ ही एक्‍सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। 14 जून यानि कल इस कार्निवल का आखिरी दिन है। ऐसे में आप यदि सस्‍ती कीमत पर फोन खरीदते की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है।

एसा हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि यहां यदि आप सभी ऑफर का समझदारी पूर्वक फायदा उठाते हैं तो आपको यहां पर 19000 रुपए का वीवो स्‍मार्टफोन मात्र 1699 रुपए में मिल सकता है। शायद यह ऑफर सुनकर आप भी चकरा गए होंगे, लेकिन यह सच है। हम बात कर रहे हैं वीवो के वी7 स्मार्टफोन की। इस फोन की कीमत 18,990 रुपए है। अमेजन पर चल रहे वीवो कार्निवल में आपको इस पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। जिससे आपको फोन की कीमत 16,990 रुपये पड़ेगी। यहां कंपनी पुराने फोन से एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का बोनस दे रही है। साथ ही फोन पर अधिकतम डिस्काउंट 15,921 रुपए का दे रही है। सभी ऑफर को जोड़ लें तो यह स्मार्टफोन 1,699 रुपये में मिल जाएगा।

इसके अलावा वीवो वी9 पर भी कंपनी ऑफर दे रही है। वीवो वी9 की कीमत 22,290 रुपए है। अमेजन इस स्मार्टफोन पर 4,000 रुपए का एक्‍स्‍ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं यदि आप इसे पुराने फोन से एक्सचेंज करते हैं तो आपको 15,050 रुपए की बायबैक वैल्यू मिल जाएगी। इससे नए स्मार्टफोन की कीमत आपको 7,940 रुपए पड़ेगी। इसका दूसरा वेरिएंट वी9 यूथ की कीमत 18,990 रुपए है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 3,000 रुपए का एक्‍स्‍ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। फोन पर अधिकतम डिस्काउंट 16,050 रुपए का है। सभी ऑफर जोड़कर आपको यह फोन 2,940 रुपए में मिलेगा।

वीवो वी7+ भी इस ऑफर में शामिल है। वीवो V7+ की कीमत 19,990 रुपए है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं फोन पर अधि‍कतम डिस्काउंट 17,050 रुपए का है। इसके बाद स्मार्टफोन की कीमत 2,940 रुपए पड़ेगी।

वीवो वाई सीरीज के फोन पर भी आपको शानदार छूट मिल रही है। Y71 (3GB) की कीमत 11,990 रुपए है। कंपनी इस पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। फोन को पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 1,500 रुपये का ऑफ अलग से मिलेगा। Y71 (4GB) की कीमत 13,990 रुपए है और इस पर भी 1,000 रुपये ता अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा