1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ फादर्स डे ऑफर, सिर्फ तीन दिन 21,999 रुपए में मिलेगा iPhone 6

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ फादर्स डे ऑफर, सिर्फ तीन दिन 21,999 रुपए में मिलेगा iPhone 6

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 08, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 03:04 pm IST

अगर आप अपने पिताजी को इस फादर्सडे के मौके पर शानदार iPhone 6 गिफ्ट करना चाहते हैं, तो सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट आपको एक शानदार मौका दे रहा है।

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ फादर्स डे ऑफर, सिर्फ तीन दिन 21,999 रुपए में मिलेगा iPhone 6- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट पर शुरू हुआ फादर्स डे ऑफर, सिर्फ तीन दिन 21,999 रुपए में मिलेगा iPhone 6

नई दिल्‍ली। अगर आप अपने पिताजी को इस फादर्सडे के मौके पर शानदार iPhone गिफ्ट करना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट आपको एक शानदार मौका दे रहा है। देश की इस सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट पर 21,999 रुपए की कीमत पर आइफोन 6 (16 जीबी) खरीदने का मौका मिल रहा है। यह ऑफर  8 जून से 10 जून तक चलेगा। आपको बता दें कि जून के तीसरे रविवार यानि कि 18 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा।

iPhone 6 की मौजूदा कीमत की बात करें तो इसे विभिन्‍न कलर वेरिएंट के आधार पर अलग अलग कीमतों पर लिस्‍ट किया गया है। iPhone 6 (16 जीबी) का सिल्‍वर कलर वैरिएंट 36990 रुपए में उपलब्‍ध है। जिस पर 15000 का एक्‍सचेंज ऑफर और नो कॉस्‍ट ईएमआई आफर मिल रहा है। वहीं स्‍पेसग्रे कलर वाला iPhone 36990 रुपए के बजाए 24990 रुपए में उपलब्‍ध है।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 6 4.7 इंच की स्‍क्रीन के साथ आता है। जिसका रिजोल्‍यूशन 750×1334 पिक्सल है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का रियर और 1.2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह iPhone एप्‍पल के ए8 प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा