1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फ्लिपकार्ट ने शुरू की एंड ऑफ सीजन लूट ऑन मोबाइल सेल, इन फोन पर मिल रही है भारी छूट

फ्लिपकार्ट ने शुरू की एंड ऑफ सीजन लूट ऑन मोबाइल सेल, इन फोन पर मिल रही है भारी छूट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Oct 25, 2017 02:11 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 02:11 pm IST

देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन लूट ऑन मोबाइल सेल लेकर आई है। यह सेल 25 अक्‍टूबर से शुरू हुई है, वहीं यह सेल 28 अक्‍टूबर तक चलेगी।

फ्लिपकार्ट ने शुरू की एंड ऑफ सीजन लूट ऑन मोबाइल सेल, इन फोन पर मिल रही है भारी छूट- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट ने शुरू की एंड ऑफ सीजन लूट ऑन मोबाइल सेल, इन फोन पर मिल रही है भारी छूट

नई दिल्‍ली। दिवाली भले ही खत्‍म हो गई हो लेकिन डिस्‍काउंट सेल को लेकर ईकॉमर्स कंपनियों का जोश अभी ठंडा नहीं पड़ा है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन लूट ऑन मोबाइल सेल लेकर आई है। यह सेल 25 अक्‍टूबर से शुरू हुई है, वहीं यह सेल 28 अक्‍टूबर तक चलेगी। सेल में मोबाइल और स्‍मार्टफोन पर भारती छूट मिल रही है। इसमें सैमसंग, मोटोरोला, ऑनर जैसे मोबाइल ब्रांड शामिल हैं, जिन पर यह छूट मिल रही है।

सेल में ऑफर्स की बात करें तो यदि आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसकी अधिकतम सीमा 2,500 रुपए है। लेकिन 10 फीसदी डिस्‍काउंट का फायदा तभी मिलेगा, जब आप कम से कम 4,500 रुपए की खरीदारी करेंगे। डिस्‍काउंट के साथ ही एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से स्मार्टफोन खरीदने पर आपको 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा भी मिलेगा। साथ ही स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

डिस्‍काउंट ऑफर की बात करें तो यहां सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 1,000 रुपए की छूट मिल रही है। साथ ही आप 2,000 रुपए के एक्सचेंज ऑफर के साथ नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठा सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 29,990 रुपए में उपलब्ध कराया गया है। शाओमी रेडमी नोट 4 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी वेरिएंट के साथ 1,000 रुपए की अतिरिक्त छूट का फायदा भी उठा सकते हैं। सेल में ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन 1,000 रुपए की छूट के साथ 18,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो 7,499 रुपए की जगह 5,999 रुपए में उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा