1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आज सिर्फ 1 रुपए में मिलेगा 999 रुपए का Redmi का वायरलेस हेडफोन, तुरंत करें लॉगिन

आज सिर्फ 1 रुपए में मिलेगा 999 रुपए का Redmi का वायरलेस हेडफोन, तुरंत करें लॉगिन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2020 12:29 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 12:29 pm IST

इस सेल के दौरान ढेरों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट्स देने के साथ ही रोज 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का भी आयोजन किया जाता है।

Diwali With Mi - India TV Hindi
Diwali With Mi  Image Source : MI

इस समय देश के ईकॉमर्स बाजार में दिवाली सेल की धूम है। जहां अमेजन और फ्लिपकार्ट पर हर रोज हजारों प्रोडक्ट डील्स आ रही हैं। इस बीच चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी भी दिवाली विथ मी सेल चला रही है। इस सेल में हर रोज शाम 4 बजे 1 रुपए में प्रोडक्ट पेश किए जाते हैं। 16 अक्टूबर से शुरू हुई ये सेल 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस सेल के दौरान ढेरों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट्स देने के साथ ही रोज 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का भी आयोजन किया जाता है।

आज 20 अक्टूबर को दिवाली विथ मी सेल में शाम 4 बजे 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन किया जाएगा। इसमें आज ग्राहकों के पास 1 रुपये में रेडमी सोनिकबेस वयरलैस ईयरफोन ब्लू (Redmi SonicBass Wireless Earphones Blue) को खरीदने का मौका होगा। इसके साथ ही यहां पर रेडमी का ट्रिमर भी 1 रुपए में खरीदने का मौका मिलेगा। रेडमी की दूसरी फ्लैश सेल की तरह ही इस सेल में प्रोडक्ट्स पलक झपकते ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से ही तैयारी में रहें।

Diwali With Mi
Image Source : MI Diwali With Mi 
    

क्या है खूबी 

Redmi SonicBass Wireless Earphones की मौजूदा कीमत 999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसकी बैटरी 120mAh की है और कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें 12 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में दो घंटे का समय लगता है। इस नेकबैंड ईयरफोन का वजन 21.2 ग्राम है और इसे 10 मीटर के डिस्टेंस से भी ऑपरेट किया जा सकता है।

Diwali With Mi
Image Source : MIDiwali With Mi 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा