1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आधी कीमत पर मिल रहा है 14000 का सैमसंग गैलेक्‍सी ऑन 7 प्राइम, सभी ग्राहक उठा सकते हैं फायदा

आधी कीमत पर मिल रहा है 14000 का सैमसंग गैलेक्‍सी ऑन 7 प्राइम, सभी ग्राहक उठा सकते हैं फायदा

 Published : Jun 15, 2018 02:23 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 02:23 pm IST

अमेजन पर सैमसंग गैलेक्‍सी ऑन 7 प्राइम स्‍मार्टफोन की कीमत 13999 रुपए है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की है। लेकिन यदि आप एक्‍सचेंज का फायदा लेते हैं तो आप यह फोन 6000 रुपए में खरीद पाएंगे।

samsung- India TV Hindi
samsung

यदि आपसे कहा जाए कि सैमसंग के लेटेस्‍ट गैलेक्‍सी ऑन 7 प्राइम आपको आधी कीमत पर मिल जाए तो आप शायद यकीन नहीं करेंगे। लेकिन यदि आप हमारे साथ समझदारी से शॉपिंग करेंगे तो आपको यह ऑफर जरूर ही मिलेगा। आपको बता दें कि अमेजन पर सैमसंग गैलेक्‍सी ऑन 7 प्राइम स्‍मार्टफोन की कीमत 13999 रुपए है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की है। लेकिन यदि आप एक्‍सचेंज का फायदा लेते हैं तो आप यह फोन 6000 रुपए में खरीद पाएंगे। 

 
आइए इस ऑफर के बारे में जानते हैं। अमेजन प्राइम पर दी गई जानकारी के अनुसार यदि आप अपने किसी पुराने फोन के साथ एक्‍सचेंज कर सैमसंग का यह शानदार फोन खरीदते हैं तो आपको फोन पर 8301 रुपए की अधिकतम एक्‍सचेंज कीमत मिल सकती है। आपको बता दें कि आपका फोन कितना पुराना है और उसका मॉडल कौन सा है इसके आधार पर फोन की कीमत तय होगी। अमेजन पर बताई गई कीमत अधिकतम है, वास्‍तविक एक्‍सचेंज कीमत कम भी हो सकती है। 
 
वहीं फोन का 32 जीबी वेरिएंट भी अमेजन पर लिस्‍ट है। इस पर कंपनी 1000 रुपए की छूट दे रही है। इस छूट के साथ 12999 रुपए का यह फोन 11999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्‍ध होगा। इस फोन पर भी आपको 8301 रुपए का अधिकतम एक्‍सचेंज डिस्‍काउंट मिलेगा। ऐसे में यदि आप पूरी छूट का फायदा उठाते हैं तो आपको यह फोन मात्र 2000 रुपए में ही पड़ेगा। 
 
फोन के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो फोन में 5.5 इंच का एचएचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080 x 1920 पिक्‍सल का है। फोन में ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड के वर्जन नॉगेट को सपोर्ट करता है। फोन दो वेरिएंट के साथ आता है। पहला है 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज और दूसरा है 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्‍टोरेज। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा