1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अब फोन पर वीडियो देखने के साथ कर सकेंगे चैट, Google ने लॉन्च किया नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड ‘O’

अब फोन पर वीडियो देखने के साथ कर सकेंगे चैट, Google ने लॉन्च किया नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड ‘O’

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 22, 2017 09:57 am IST,  Updated : Aug 22, 2017 09:57 am IST

भारतीय समय के अनुसार सोमवार देर रात गूगल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में इस नए एंड्रॉयड वर्जन की आधिकारिक लॉन्चिंग की है

अब फोन पर वीडियो देखने के साथ कर सकेंगे चैट, Google  ने लॉन्च किया नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड ‘O’- India TV Hindi
अब फोन पर वीडियो देखने के साथ कर सकेंगे चैट, Google ने लॉन्च किया नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड ‘O’

न्यूयॉर्क। लंबे इंतजार के बाद आखिर सोमवार रात को गूगल ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड का नया वर्जन एंड्रॉयड O (एंड्रॉयड 8.0) लॉन्च कर दिया है। भारतीय समय के अनुसार सोमवार देर रात गूगल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में इस नए एंड्रॉयड वर्जन की आधिकारिक लॉन्चिंग की है। यहां ‘O’ का मतलब ‘ओरियो’ से है यानी ये वर्जन एंड्रॉयड ओरियो के नाम से जाना जाएगा।

गूगल की एक रिपोर्ट में बताया गया था, कि 21 अगस्त को जब पूरे अमेरिका में 99 साल के बाद सूर्यग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा तो ऐसे ऐतिहासिक मौके और प्राकृतिक घटना का मजा लेने और समझने में मदद करेगा। गूगल ने कहा था कि सूर्यग्रहण के दौरान दौरान एंड्रायड की कई नई ताकत के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 8.0 वर्जन में नई पिक्चर इन पिक्चर मोड, नई नोटिफिकेशन डॉट और ब्ल्यूटूथ ऑडियो प्लेबैक में सुधार देखने को मिलेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस नए वर्जन के माध्यम से चैट के दौरान भी यूट्यूब वीडियो देखा जा सकेगा। फिलहाल मौजूदा स्मार्टफोन्स में ये फीचर उपलब्ध नहीं है। इस समय बाजार में जो सबसे नए और बेहतर समार्ट फोन हैं उनमें भी अभी ये तकनीक नहीं है लेकिन सैमसंग गैलेक्सी एस8, एस 8प्लस और एचटीटी यू11 के लिए इस साल के अंत तक एंड्रायड O सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा