1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अब हाइक मेंसेजर का पर्सनल कंप्यूटर पर भी कर सकेंगे उपयोग

अब हाइक मेंसेजर का पर्सनल कंप्यूटर पर भी कर सकेंगे उपयोग

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 02, 2019 10:09 am IST,  Updated : Aug 02, 2019 10:09 am IST

घरेलू मैसेजिंग एप हाइक स्टिकर चैट ने गुरुवार को अपना वेब संस्करण पेश किया। इससे उसके उपयोगकर्ता अब मोबाइल के साथ-साथ पर्सनल कंप्यूटर पर भी इसकी चैट सेवा का उपयोग कर सकेंगे।

hike messaging app । representative images- India TV Hindi
hike messaging app । representative images

नयी दिल्ली। घरेलू मैसेजिंग एप हाइक स्टिकर चैट ने गुरुवार को अपना वेब संस्करण पेश किया। इससे उसके उपयोगकर्ता अब मोबाइल के साथ-साथ पर्सनल कंप्यूटर पर भी इसकी चैट सेवा का उपयोग कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि उसके साप्ताहिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 10 लाख से अधिक हो गयी है। 

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कविन भारती मित्तल ने कहा कि हाइक स्टिकर चैट के साप्ताहिक सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या 10 लाख को पार कर चुकी है। अब हम अपनी एप को विभिन्न मंचों पर उपलब्ध करा रहे हैं। हमने हाइक को वेब पर उपलब्ध कराया है। लोग इस एप का उपयोग उनका मोबाइल बंद (स्विच ऑफ) होने की स्थिति में भी कंप्यूटर पर कर सकते हैं। कंपनी ने उपयोक्ताओं के डाटा का स्वत: बैकअप बनाया जाना भी शुरू किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा