1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में शुरू हुई नोकिया 5 स्‍मार्टफोन की प्री-बुकिंग, साथ मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

भारत में शुरू हुई नोकिया 5 स्‍मार्टफोन की प्री-बुकिंग, साथ मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 07, 2017 04:11 pm IST,  Updated : Jul 07, 2017 04:11 pm IST

भारत के सबसे पंसदीदा मोबाइल फोन ब्रांड नोकिया ने एंड्रॉयड पर आधारित अपने दूसरे स्‍मार्टफोन बाजार नोकिया 5 की प्री बुकिंग शुरू कर दी है।

भारत में शुरू हुई नोकिया 5 स्‍मार्टफोन की प्री-बुकिंग, साथ मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स- India TV Hindi
भारत में शुरू हुई नोकिया 5 स्‍मार्टफोन की प्री-बुकिंग, साथ मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो इसमें 5.2 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 2 जीबी रैम दी गई है। वहीं इसकी इंटरनल स्‍टोरेज 16 जीबी की है। यूजर के इस इनबिल्‍ट स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट के साथ 128 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प मौज़ूद है।

फोन के कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो इसमें 13 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सैल्‍फी और वीडियो चैटिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा