1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Honor MagicWatch 2 First Impressions: 14 दिनों की बैटरी लाइफ, शानदार डिजाइन, जानें इसके अन्य फीचर्स

Honor MagicWatch 2 First Impressions: 14 दिनों की बैटरी लाइफ, शानदार डिजाइन, जानें इसके अन्य फीचर्स

 Written By: TEJESHWAR SINGH
 Published : Jan 13, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 06:47 pm IST

इस स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग और जीपीएस जैसे बहुत कुछ फीचर्स आते हैं। दोनों स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है।

Honor MagicWatch 2 First Impressions- India TV Hindi
Honor MagicWatch 2 First Impressions

Honor India 14 जनवरी को Honor 9X स्मार्टफोन के साथ Honor MagicWatch 2 और Honor Band 5i को लॉन्च करने करने जा रही है। कंपनी ने इसी हफ्ते एक प्रेस ब्रीफिंग में स्मार्टवॉच और स्पोर्ट्स बैंड को शोकेस किया। मैजिकवॉच 2 दो अलग-अलग आकार 42 मिमी और 46 मिमी में आती है। ऐसे में हमें कुछ समय के लिए 46 मिमी संस्करण Honor MagicWatch 2 को अनुभव करने का मौका मिला। आइए आपको बताते है इन प्रोडेक्ट्स को लेकर अपने अनुभव के बारें में।

हॉनर मैजिकवॉच 2 46 एमएम  स्पोर्ट्स वेरिएंट में 1.39 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 456x454 पिक्सल है। दूसरी ओर, 42 मिमी वेरिएंट, 32 इंच पीपीआई में 390x390 रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.2 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग और जीपीएस जैसे बहुत कुछ  फीचर्स आते हैं। दोनों स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है। कंपनी 42mm वैरिएंट में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का वादा करती है, जबकि 46mm  में बैटरी लाइफ 14 दिनों तक चलेगी।

Honor MagicWatch 2 First Impressions
Honor MagicWatch 2 First Impressions

चीनी स्मार्टफोन निर्माता भारत में 42 मिमी और 46 मिमी दोनों संस्करणों को लॉन्च कर रहा है। हालांकि हमें केवल 46 मिमी संस्करण का उपयोग करने का मौका मिला। स्पोर्टी डिज़ाइन वाला 46 मिमी का संस्करण बहुत ही शानदार दिखता है। हमें इसका डिजाइन बहुत पसंद आया। इसे कलाई पर पहनने के बाद काफी हल्का महसूस होता है। हालांकि हम इसके डिजाइन से पूरी तरह प्रभावित हुए। इस स्मार्टवॉच में Huawei का अपना कस्टम सॉफ्टवेयर है, जो इसे इस मामले में Google के WearOS और  सैमसंग के TizenOS को टक्कर देता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा