नई दिल्ली। जब साल नया है तो मोबाइल क्यों हो पुराना। शायद इसी सोच के साथ तमाम मोबाइल कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर दे रही हैं। इसी बीच देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ऑनर सेलिब्रेशन की शुरुआत हुई है। इस सेलिब्रेशन के तहत कंपनी के खास स्मार्टफोन पर भारी छूट ऑफर की जा रही हैं। यहां कंपनी अपने हाल में लॉन्च हुए स्मार्टफोन ऑनर 9 आई, ऑनर 8 प्रो और ऑनर 6एक्स पर यह ऑफर दे रही है।
Related Stories
ऑफर की बात करें तो सेलिब्रेशन ऑफर के तहत ऑनर 8 प्रो हैंडसेट पर 4,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऑनर 8 प्रो फ्लिपकार्ट पर 25,999 रुपए में उपलब्ध है। जबकि आम दिनों में यह फोन 29,999 रुपए में उपलब्ध होता है। इस फोन पर 18,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट 149 रुपये में बायबैक गारंटी भी दे रही है। वहीं एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट भी मिल जाएगी।
वहीं बात की जाए ऑनर 9आई की तो कंपनी इस फोन पर 2000 रुपए का फेस्टिवल डिस्काउंट दे रही है। यह फोन 17,999 रुपए कीमत के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था। लेकिन ऑफर के तहत ऑनर 9आई अब 15,999 रुपए में उपलब्ध कराया गया है।
तीसरा फोन है ऑनर 6एक्स स्मार्टफोन, कंपनी ने इस फोन को भारत में साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। ऑनर 6एक्स के 32 जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपए में बेचा जा रहा है। यह फोन आम तौर पर 11,999 रुपए में उपलब्ध रहता है, यानी छूट 2,000 रुपए की है। इतनी ही छूट 64 जीबी वेरिएंट पर भी दी जा रही है। 13,999 रुपये वाला यह फोन आपको 11,999 रुपए में मिल जाएगा।