1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Honor ने लॉन्च किया 6GB रैम वाला स्मार्टफोन, जानें क्या है खास

Honor ने लॉन्च किया 6GB रैम वाला स्मार्टफोन, जानें क्या है खास

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2017 03:21 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 03:21 pm IST

Huawei Terminal ने यूरोप में Honor 8 Pro नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इसी स्मार्टफोन को चीन में Honor V9 नाम से उतारा गया था।

Honor 8 Pro- India TV Hindi
Honor 8 Pro

लंदन: Huawei Terminal ने यूरोप में Honor 8 Pro नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इसी स्मार्टफोन को चीन में Honor V9 नाम से उतारा गया था। यह फोन ऐंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर आधारित कंपनी के EMUI 5.1 OS पर रन करता है। Honor 8 Pro में हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच का QHD LTPS डिस्प्ले लगाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें कीरीन 960 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6GB रैम दी गई है। इसकी इंटरनल मेमरी 64GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Honor 8 Pro के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल जबकि बैक साइड में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर लगे हैं और साथ में LED फ्लैश भी दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

Honor 8 Pro की बैटरी 4,000 mAh है। यह स्मार्टफोन 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC और USB टाइप-सी सपॉर्ट करता है। फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। खास बात यह है कि Honor 8 Pro जिस बॉक्स में आएगा, वह गूगल कार्बोड व्यूअर बन जाएगा जिससे VR विडियो देखे जा सकते हैं। इस फोन में Galaxy on Fire 2 गेम और Jaunt VR ऐप प्री-इंस्टॉल्ड आएंगे।

यह फोन फिलहाल यूके, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली और स्विट्जरलैंड में लॉन्च किया गया है। UK में इसकी कीमत 480 पाउंड (करीब 38,900 रुपये) और यूरोप में 549 यूरो (38,100 रुपये) तय की गई है। इस स्मार्टफोन की शिपिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक