1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में लॉन्च हुआ Samsung J3 Pro स्‍मार्टफोन, कीमत 8,490 रुपये

भारत में लॉन्च हुआ Samsung J3 Pro स्‍मार्टफोन, कीमत 8,490 रुपये

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2017 06:56 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 06:56 pm IST

भारत में बिक्री के हिसाब से सबसे बड़ी स्‍मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने कम रेंज के मोबाइल बाजार में नया प्रोडक्‍ट उतार दिया है। कंपनी ने अपनी गैलेक्‍सी सीरीज के नए फोन J3 Pro को बाजार में पेश किया है। इसे पिछले साल चीन में लॉन्‍च किया गया था।

Samsung Galaxy J3 Pro- India TV Hindi
Samsung Galaxy J3 Pro

नई दिल्‍ली: भारत में बिक्री के हिसाब से सबसे बड़ी स्‍मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने कम रेंज के मोबाइल बाजार में नया प्रोडक्‍ट उतार दिया है। कंपनी ने अपनी गैलेक्‍सी सीरीज के नए फोन J3 Pro को बाजार में पेश किया है। इसे पिछले साल चीन में लॉन्‍च किया गया था। इसलिए इस फोन का इंतजार भारत में पिछले लंबे समय से था।

इन्हें भी पढ़ें:

इस फोन की कीमत 8,490 रुपए है। फोन की आनलाइन बिक्री के लिए कंपनी ने ईकॉमर्स वेबसाइट पेटीएम से करार किया है। यहां पर यह फोन एक्‍सक्‍लूसिव रूप से उपलब्‍ध होगा। इस सीरीज के दूसरे हैंडसेट की तरह यह फोन भी गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर में बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा।

डिस्प्ले और मेमरी

फोन के तकनीकी पक्षों पर गौर करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 5 इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 720×1280 पिक्सल है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज भी दी गई है। यूजर के पास फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाने का भी विकल्‍प दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम, कैमरा और बैटरी
हालांकि ऑपरे‍टिंग सिस्‍टम के मामले में यह इस कीमत में मौजूद दूसरे फोन के मुकाबले फीका दिखाई देता है। जे3 प्रो स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप दिया गया है। जबकि इसी कीमत पर कई कंपनियां एंड्रॉयड मार्शमैलो दे रही हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 2,600 mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक