1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. शुरू हो गई ऑनर स्‍मार्टफोन पर सबसे बड़ी सेल, इन दो फोन पर मिल रहा है 4000 का फ्लैट डिस्‍काउंट

शुरू हो गई ऑनर स्‍मार्टफोन पर सबसे बड़ी सेल, इन दो फोन पर मिल रहा है 4000 का फ्लैट डिस्‍काउंट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 12, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 07:04 pm IST

हुवावे अपने दो शानदार स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट ऑफर लेकर आई है ये फोन हैं ऑनर 6एक्‍स और ऑनर 8 प्रो।

honor- India TV Hindi
honor

नई दिल्‍ली। साल खत्‍म होने को है, ऐसे में सभी स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने शानदार फोन पर शानदार डिस्‍काउंट ऑफर कर रही हैं। ऐसे में दिग्‍गज चाइनीज़ कंपनी हुवावे भी अपने ऑनर ब्रांड के तहत शानदार ऑफर लेकर आई है। इसके तहत हुवावे अपने दो शानदार स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट ऑफर लेकर आई है ये फोन हैं ऑनर 6एक्‍स और ऑनर 8 प्रो। कंपनी अपना यह ऑफर ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया के साथ पेश कर रही है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 4000 रुपए तक की छूट हासिल हो रही है।

सबसे पहले बात करते हैं हॉनर 6एक्स स्‍मार्टफोन की। इसका 32 जीबी वेरिएंट सेल के दौरान 9,999 रुपए में उपलब्‍ध है। यह फोन 11,999 रुपए में उपलब्ध है। इस प्रकार सेल में खरीदने पर यह फोन 2,000 रुपए सस्‍ता मिल रहा है। वहीं इसका 64 जीबी वेरिएंट 13,999 रुपए की बजाए 11,999 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा ऑनर 8 प्रो पर कंपनी 4,000 रुपए का डिस्‍काउंट दे रही है। यह फोन बाजार में अभी तक 29,999 रुपए में उपलब्‍ध था। लेकिन सेल के दौरान यह 25,999 रुपए में उपलब्‍ध है। यह स्‍पेशल ऑफर मंगलवार से शुरू हो गया है। वहीं यह डिस्‍काउंट 19 दिसंबर तक मिलेगा।

ऑनर 6एक्स स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर कंपनी ने 2.5 डी कर्व्‍ड ग्‍लास का प्रोटेक्‍शन दिया है। फोन की स्‍क्रीन का रिजोल्‍यूशन 1080 x 1920 पिक्सलहै। फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3340 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं ऑनर 8 प्रो की बात करें तो इसमें 5.7 इंच क्वाड एचडी एलटीपीएस डिस्प्ले है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 2560x1440 पिक्सल का है। सुरक्षा के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। ऑनर 8 प्रो में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा