1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. HP ने लॉन्‍च किए कॉमर्शियल डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन पीसी

HP ने लॉन्‍च किए कॉमर्शियल डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन पीसी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 30, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 03:33 pm IST

HP ने बुधवार को कॉमर्शियल एलीट डेस्कटॉप और ऑल इन वन पीसी के कई मॉडलों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जो कि शक्तिशाली प्रदर्शन और बहुमुखी डिजाइन से लैस है।

HP ने लॉन्‍च किए कॉमर्शियल डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन पीसी- India TV Hindi
HP ने लॉन्‍च किए कॉमर्शियल डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन पीसी

नई दिल्ली। HP Inc ने बुधवार को कॉमर्शियल एलीट डेस्कटॉप और ऑल इन वन पीसी के कई मॉडलों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जो कि शक्तिशाली प्रदर्शन और बहुमुखी डिजाइन से लैस है। HP ने एलीटडेस्क 800 सीरीज के डेस्कटॉप और एलीटवन 800 एआईओ (ऑल इन वन पीसी) लांच किया है।

HP Inc के कॉमर्शियल पीसी के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक एलेक्स चो ने एक बयान में कहा कि,

एलीट डेस्कटॉप और एआईओ कर्मचारियों की इच्छा को प्रतिबिंबित करते हुए एक व्यवसाय की दृष्टि को दर्शाता है, सभी व्यापार के वातावरण के डिजायन, फीचर और प्रदर्शन को जरूरी सुरक्षा आवश्यकताओं के साथ पूरा करता है।

यह भी पढ़ें :कंप्यूटर और मोबाइल पर नहीं होगा साइबर अटैक, सरकार फ्री में देगी एंटीवायरस

एलीटवन 800 जी3 पहला कॉमर्शियल एआईओ है जिसमें ड्यूअल फेसिंग कैमरा लगा है तथा इसका टच स्क्रीन नॉनग्लेयर है। एचपी एलीट डेस्क 800 जी3 टॉवर दुनिया का सबसे शक्तिशाली, सबसे अधिक कनफिगरेबल और दुनिया का पहला वीआर प्रमाणित वाणिज्यिक डेस्कटॉप है।

वहीं, HP एलीट डेस्क 800 जी3 डेस्कटॉप मिनी दुनिया का सबसे छोटा और HP का सबसे अधिक टिकाऊ अल्ट्रा स्मॉल फार्म फैक्टर वाला बिजनेस क्लास डेस्कटॉप है।

यह भी पढ़ें :Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8 Plus लॉन्च, इन हाईटेक स्‍मार्टफोन्‍स में हैं जबरदस्‍त सिक्‍योरिटी फीचर्स

एलीटवन 800 जी3 एआईओ की शुरुआती कीमत 62,990 रुपए, HP एलीट डेस्क 800 जी3 टॉवर की शुरुआती कीमत 41,990 रुपए और HP एलीटडेस्क 800 जी3 डेस्कटॉप मिनी की शुरुआती कीमत 40,990 रुपए रखी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा