1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. HTC ने भारतीय बाजार में उतारे U Ultra और U Play स्‍मार्टफोन, कीमत 59,990 एवं 39,990 रुपए

HTC ने भारतीय बाजार में उतारे U Ultra और U Play स्‍मार्टफोन, कीमत 59,990 एवं 39,990 रुपए

 Published : Feb 21, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 07:00 pm IST

दुनिया की प्रमुख टेक्‍नोलॉजी कंपनी HTC ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्‍मार्टफोन उतार दिए हैं। इसमें पहला है HTC U Ultra , जिसकी कीमत 59,990 रुपए है।

HTC ने भारतीय बाजार में उतारे U Ultra और U Play स्‍मार्टफोन, कीमत 59,990 एवं 39,990 रुपए- India TV Hindi
HTC ने भारतीय बाजार में उतारे U Ultra और U Play स्‍मार्टफोन, कीमत 59,990 एवं 39,990 रुपए

नई दिल्‍ली। दुनिया की प्रमुख टेक्‍नोलॉजी कंपनी HTC ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्‍मार्टफोन उतार दिए हैं। इसमें पहला है HTC U Ultra , जिसकी कीमत 59,990 रुपए है। वहीं दूसरा फोन HTC U Play है, जिसे 39,990 रुपए में लॉन्‍च किया गया है।

HTC यू अल्‍ट्रा फोन में कंपनी ने डुअल डिस्‍प्‍ले दिया है। इससे पहले एलजी ने भी अपने स्‍मार्टफोन वी 20 में इसी प्रकार का डुअल डिस्‍प्‍ले पेश किया था। यह फोन 64 जीबी और 128 जीबी के स्‍टोरेज वैरिएंट के साथ आता है।

यह भी पढ़ें :  HTC ने अपने 4G LTE कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन के दाम 5 हजार रुपए कम किए

तस्‍वीरों में देखिए बेस्‍ट गेमिंग फोन

Gaming Phone

redmiIndiaTV Paisa

coolpad (1)IndiaTV Paisa

lava (1)IndiaTV Paisa

intex (2)IndiaTV Paisa

panasonicIndiaTV Paisa

जानिए क्‍या है HTC अल्‍ट्रा यू की स्‍पेसिफिकेशंस

जैसा कि बताया गया है कि HTC यू अल्ट्रा में डुअल स्‍क्रीन दी गई है। इसकी प्राइमरी स्‍क्रीन 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले और क्वाडएचडी 1440×2560 रिजोल्‍यूशन के साथ आती है, वहीं इसका सेकेंडरी डिस्प्ले 2 इंच का है। एचटीसी का यह फोन दो मैमोरी विकल्‍प यानि कि 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसे 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 4 जीबी की रैम दी गई है। यू अल्ट्रा में क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है। हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका के बाद भारतीय बाजार में लॉन्‍च हुआ HTC 10 EVO, कीमत 48,990 रुपए

यह हैं HTC यू प्‍ले की स्‍पेसिफिकेशंस

HTC का दूसरा फोन है यू प्ले। इस स्मार्टफोन में भी दो विकल्‍प मिलेंगे। पहला है 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला और दूसरा 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। दोनों फोन की स्‍टोरेज 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसपर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। फोन का रिजोल्‍यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2500 mAh की बैटरी भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा