1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अगले हफ्ते बदलने वाली है स्‍मार्टफोन की दुनिया, भारत में लॉन्‍च होगा 32एमपी सेल्‍फी कैमरा वाला हुवावे पी30

अगले हफ्ते बदलने वाली है स्‍मार्टफोन की दुनिया, भारत में लॉन्‍च होगा 32एमपी सेल्‍फी कैमरा वाला हुवावे पी30

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 03, 2019 11:14 am IST,  Updated : Apr 03, 2019 11:14 am IST

इससे पहले हुवावे ने 26 मार्च को पेरिस में एडवांस कैमरा सिस्टम से लैस पी30 और पी30 प्रो स्मार्टफोन को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया था।

Huawei P30 Series- India TV Hindi
Huawei P30 Series Image Source : HUAWEI P30 SERIES

नई दिल्‍ली। चीन की टेलीकॉम और कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स निर्माता कंपनी हुवावे अगले सप्‍ताह की शुरुआत में भारत में अपनी पी30 सीरीज को लॉन्‍च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही भारत में स्‍मार्टफोन की दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी। अनुमान के मुताबिक हुवावे 10 अप्रैल को भारत में अपनी पी30 सीरीज को लॉन्‍च करेगी। पी30 सीरीज के तहत कंपनी पी30, पी30 प्रो और पी30 लाइट को लॉन्‍च कर सकती है।

इससे पहले हुवावे ने 26 मार्च को पेरिस में एडवांस कैमरा सिस्‍टम से लैस पी30 और पी30 प्रो स्‍मार्टफोन को ग्‍लोबल स्‍तर पर लॉन्‍च किया था। इंडस्‍ट्री के सूत्रों ने बताया कि इन दोनों फोन के साथ हुवावे भारत में पी30 लाइट स्‍मार्टफोन भी लॉन्‍च कर सकती है।

हुवावे पी30 प्रो पहला ऐसा स्‍मार्टफोन है, जिसमें ऑप्टिकल जूम जैसा 5एक्‍स पेरीस्‍कोप और रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। पी30 प्रो में चार कैमरा वाला रियर कैमरा सिस्‍टम है, जिसमें 20 मेगापिक्‍सल अल्‍ट्रा वाइड, 40 मेगापिक्‍सल वाइड एंगल, 8 मेगापिक्‍सल 5एक्‍स टेलीफोटो और एक टाइम ऑफ लाइट डेप्‍थ सेंसिग लेंस है।

हुवावे पी30 में सुपरसेंसिंग 40 मेगापिक्‍सल लीसिया ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 8 मेगापिक्‍सल टेलीफोटो, 16 मेगापिक्‍सल अल्‍ट्रा वाइड और 40 मेगापिक्‍सल वाइड एंगल लेंस दिया गया है। दोनों स्‍मार्टफोन 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है।  

हुवावे पी30 और पी30 प्रो किरिन 980 चिपसेट से सुसज्जित है और यह एंड्रॉयड पाई पर रन करते हैं। किरिन 710 चिपसेट से लैस हुवावे पी30 लाइट में भी ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा