1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Huawei लेकर आया ऑनर गाला सेल, कंपनी के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 3000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

Huawei लेकर आया ऑनर गाला सेल, कंपनी के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 3000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Nov 07, 2017 08:34 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 08:34 pm IST

चाइनीज दिग्‍गज कंपनी हुवावे अपने ऑनर ब्रांड के तहत वार्षिक सेल ऑनर गाला लकर आई है। सेल मंगलवार से शुरू हो चुकी है। वहीं यह सेल 11 नवंबर तक चलेगी।

Huawei लेकर आया ऑनर गाला सेल, कंपनी के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 3000 रुपए तक का डिस्‍काउंट- India TV Hindi
Huawei लेकर आया ऑनर गाला सेल, कंपनी के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 3000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

नई दिल्‍ली। शानदार स्‍मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। चाइनीज दिग्‍गज कंपनी हुवावे अपने ऑनर ब्रांड के तहत वार्षिक सेल ऑनर गाला लकर आई है। सेल मंगलवार से शुरू हो चुकी है। वहीं यह सेल 11 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में कंपनी अपने कई स्‍मार्टफोन पर भारी छूट दे रही है। ये डिस्‍काउंट कंपनी की ऑफीशियल वेबसाइट के साथ ही देश की दोनों प्रमुख ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है।

सेल में मिल रहे डिस्‍काउंट ऑफर पर गौर करें तो ऑनर 8 प्रो स्‍मार्टफोन पर 3000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। यह फोन इसी साल जुलाई में 29999 रुपए में लॉन्‍च किया गया था। वही इसी साल जनवरी में लॉन्‍च किए गए ऑनर 6 एक्‍स की कीमत में 2000 रुपए की कटौती की गई है। इस सेल में ऑनर 6 एक्‍स का 32 जीबी वेरिएंट 11999 रुपए में मिल रहा है, वहीं 64जीबी वेरिएंट 13999 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा ऑनर के पावर बैंक पर भी 500 रुपए की छूट मिल रही है। इसके साथ फ्लिपकार्ट पर 8 इंच वाले ऑनर टैबलेट पर 1,000 रुपए की छूट मिल रही है। छूट के बाद यह टैबलेट 10,999 रुपए में मिलेगा।

कंपनी ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी खास ऑफर पेश कर रही है। यहां से मोबाइल खरीदने पर ट्रिपल ज़ीरो ईएमआई का ऑफर दिया जा रहा है। ऑनर 8 लाइट और हॉली 4 प्लस के साथ ज़ीरो डाउन पेमेंट, ज़ीरो पर्सेंट और ज़ीरो प्रोसेसिंग फी का ऑफर मिल रहा है। यह ऑफर बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा