1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अमेजन इंडिया पर 6 जुलाई को लॉन्‍च होगा हुवावे का ऑनर 8 प्रो स्‍मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत

अमेजन इंडिया पर 6 जुलाई को लॉन्‍च होगा हुवावे का ऑनर 8 प्रो स्‍मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 26, 2017 08:11 pm IST,  Updated : Jun 26, 2017 08:11 pm IST

चाइनीज स्‍मार्टफोन दिग्‍गज हुवावे के लेटेस्‍ट फोन ऑनर 8 प्रो के लिए आपको अब ज्‍यादा इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी का यह फोन 6 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा।

अमेजन इंडिया पर 6 जुलाई को लॉन्‍च होगा Huawei का ऑनर 8 प्रो स्‍मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत- India TV Hindi
अमेजन इंडिया पर 6 जुलाई को लॉन्‍च होगा Huawei का ऑनर 8 प्रो स्‍मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन दिग्‍गज Huawei के लेटेस्‍ट फोन ऑनर 8 प्रो के लिए आपको अब ज्‍यादा इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी का यह फोन 6 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा। यह फोन ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर उपलब्‍ध होगा। कंपनी ने पिछले हफ्ते इस फोन को भारतीय बाजार में पेश किया था। लेकिन उस वक्‍त कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्‍धता के बारे में जानकारी नहीं दी थी। अब अमेजन ने टीजर जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है।

अब बात करें इसके कैमरे की तो इसमें 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। जिसकी मदद से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। ऑनर 8 प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित Huawei की ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा