1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इस भारतीय कंपनी ने लॉन्‍च किए दो फुलव्‍यू इनफाई स्‍मार्टफोन, चोरी करने वाले की फोटो खींचता है कैमरा

इस भारतीय कंपनी ने लॉन्‍च किए दो फुलव्‍यू इनफाई स्‍मार्टफोन, चोरी करने वाले की फोटो खींचता है कैमरा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 13, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 04:10 pm IST

स्‍वदेशी स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्‍स टेक्‍नोलॉजीज ने गुरुवार को दो फुल व्‍यू स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं, जिनका आस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 18:9 है और इनकी कीमत 4,649 रुपए से शुरू होती है।

intex mobile- India TV Hindi
intex mobile Image Source : INTEX MOBILE

नई दिल्‍ली। स्‍वदेशी स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्‍स टेक्‍नोलॉजीज ने गुरुवार को दो फुल व्‍यू स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं, जिनका आस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 18:9 है और इनकी कीमत 4,649 रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने उन लाखों ग्राहकों को ध्‍यान में रखकर ये फोन लॉन्‍च किए हैं, जो अपने फीचर फोन को स्‍मार्टफोन के साथ अपग्रेड करना चाहते हैं। 5.34 इंच इनफाई 33 जो एंड्रॉयड एन पर रन करता है, इसकी कीमत 5,049 रुपए है। वहीं 4.95 इंच इनफाई 3 मॉडल, जो एंड्रॉयड ओरियो गो पर रन करता है, की कीमत 4,649 रुपए है।

ये दोनों ही फोन 4जी वोल्‍ट को सपोर्ट करते हैं और इनमें 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। इनफाई 33 मॉडल में 1.3गीगाहर्ट्ज क्‍वॉडकोड प्रोसेसर है, जबकि इनफाई 3 में 1.1 गीगाहर्ट्ज क्‍वॉडकोर प्रोससर है। इनफाई 33 मॉडल में 4 मेगापिक्‍सल का रिअर कैमरा और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है, जबकि दूसरे वेरिएंट में 5 मेगापिक्‍सल का रिअर कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है।

इंटेक्‍स टेक्‍नोलॉजीज की प्रोडक्‍ट हेड (मोबाइल्‍स) इशिता बंसल ने कहा कि फुल व्‍यू सिरीज के इन स्‍मार्टफोन को युवाओं को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें फेस अनलॉक, कैमरा में बौकेह इफेक्‍ट और प्राइवेसी प्रोटेक्‍शन टेक्‍नोलॉजी मुहैया कराई गई है।

इनफाई 3 मॉडल में एक रोचक फीचर है, जिसे स्‍पाई कैप्‍चर नाम दिया गया है। यह फीचर उस अनजान व्‍यक्ति की पहचान करने में सक्षम है जो स्‍मार्टफोन को अनलॉक करने की कोशिश करता है। तीन बार असफल प्रयास के बाद इसका फ्रंट कैमरा चुपचाप से उस व्‍यक्ति की फोटो खींच लेता है जो फोन को अनलॉक करने की कोशिश करता है। इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी है। इनफाई 33 मॉडल में 3,000 एमएएच की बैटरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा