1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इंटेक्‍स ने पेश किए क्लाउड क्रिस्टल 2.5D और Aqua ACE Mini, जानिए कीमत और स्‍पेसिफिकेशंस

इंटेक्‍स ने पेश किए क्लाउड क्रिस्टल 2.5D और Aqua ACE Mini, जानिए कीमत और स्‍पेसिफिकेशंस

 Published : Feb 20, 2016 12:54 pm IST,  Updated : Feb 20, 2016 12:55 pm IST

बजट स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्‍स ने अपने दो नए फोन बाजार में उतार दिए हैं। इसमें पहला है क्लाउड क्रिस्टल 2.5D , जो कि 3 जीबी रैम से लैस है।

इंटेक्‍स ने पेश किए क्लाउड क्रिस्टल 2.5D और Aqua ACE Mini, जानिए कीमत और स्‍पेसिफिकेशंस- India TV Hindi
इंटेक्‍स ने पेश किए क्लाउड क्रिस्टल 2.5D और Aqua ACE Mini, जानिए कीमत और स्‍पेसिफिकेशंस

नई दिल्‍ली। बजट स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्‍स ने अपने दो नए मोबाइल फोन बाजार में उतार दिए हैं। इसमें पहला है क्लाउड क्रिस्टल 2.5D , जो कि 3 जीबी रैम से लैस है। इंटेक्‍स के दूसरे फोन्‍स की तरह ये भी कम कीमत में फीचर पैक्‍ड फोन है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 6,899 रुपए रखी है। इसके साथ ही इंटेक्‍स ने शुक्रवार को एक्‍वा ऐस मिनी भी पेश किया है। दो जीबी रैम की स्‍पेसिफिकेशन वाला यह फोन 7,799 रुपए में उपलब्‍ध है। जल्‍द ही इस फोन की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

मोबाइल पर हम बरबाद कर देते हैं 30 फीसदी डेटा, इस तरह करें मोबाइल डेटा का भरपूर इस्‍तेमाल

इंटेक्‍स क्‍लाउड क्रिस्‍टल 2.5डी की खासियतें

इंटेक्स क्लाउड क्रिस्टल 2.5D स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5 इंच की स्‍क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। यह स्मार्टफ़ोन 1GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 3GB रैम से लैस है। इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात की जाए तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 2200mAh की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Quite Creative: बैंकों ने शुरू की खास सर्विस, सेल्फी खींचकर खोलें एकाउंट

ये हैं 10 हजार रुपए से सस्‍ते बेस्‍ट कैमरा फोन

SMARTPHONES WITH GOOD CAMERA

asus-zenfone-max (1)IndiaTV Paisa

coolpad-note-3-liteIndiaTV Paisa

coolpad-note3IndiaTV Paisa

Untitled-1 (10)IndiaTV Paisa

Intex-Cloud-FlashIndiaTV Paisa

एक्‍वा ऐस मिनी की स्‍पेसिफिकेशंस

एक्वा ऐस मिनी अगस्त में लॉन्च हुए इंटेक्स एक्वा ऐस का ही लाइट वेरिएंट है। इसकी कीमत 7,799 रुपये है। डुअल सिम वाले इंटेक्स एक्वा ऐस मिनी एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में पांच इंच की आईपीएस स्क्रीन है। इंटेक्स के नए स्मार्टफोन में एक गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर है। फोन में दो जीबी का रैम है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल वाले ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ पांच मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इंटेक्स एक्वा ऐस मिनी में 3000 एमएएच की बैटरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा