1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में लॉन्च हुआ 4G मोबाइल फोन, कीमत सिर्फ 2,349 रुपये

भारत में लॉन्च हुआ 4G मोबाइल फोन, कीमत सिर्फ 2,349 रुपये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 17, 2021 02:33 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 02:33 pm IST

भारतीय ग्राहक इस समय 5जी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच 4जी फोन को लेकर एक बड़ा आफर आया है।

भारत में लॉन्च हुआ 4G...- India TV Hindi
भारत में लॉन्च हुआ 4G मोबाइल फोन, कीमत सिर्फ 2,349 रुपये Image Source : ITEL

भारतीय ग्राहक इस समय 5जी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच 4जी फोन को लेकर एक बड़ा आफर आया है। मोबाइल निर्माता कंपनी आईटेल मोबाइल ने भारत में अपना 4जी फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Itel Magic 2 4G के नाम से पेश किया है। इस फोन की भारत में कीमत 2,349 रुपये रखी गई है। यह ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। आप इस फोन में कोई भी 4जी सिम डालकर प्रयोग कर सकते हैं। 

यह मैजिक सीरीज का यह पहला फोन है जिसमें LTE कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ आप इस फोन से वाइफाई सेटअप भी कर सकते हैं। इसके लिए इसमें हॉटस्पॉट टैथेरिंग सपोर्ट दिया गया है। आप इस फोन को मॉडम की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है। यह इस फीचर के जरिए एक बार में 8 डिवाइसेज के साथ डेटा शेयर कर सकता है। 

 
फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 2.4 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एल्फोन्यूमैरिक-की दी गई हैं। वहीं डिस्प्ले के नीचे एक कैपेसिटीव बटन भी दिया गया है। फोन में 1.3 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है जो कि बैक पैनल की बाईं ओर दिया गया है। मैमोरी की बात करें तो इसमें 64एमबी रैम दी गई है और 128 एमबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढाया जा सकता है। 

आईटेल इस फोन पर 100 दिनों तक की रिप्लेसमेंट वॉरंटी, 12 महीने की गारंटी और टूट जाने पर एक बार की स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा रही है जो कि खरीद के 365 दिनों के भीतर मान्य होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा