1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जियोफोन का उत्पादन रुका, लॉन्च हो सकता है एंड्रायड आधारित स्मार्टफोन: रिपोर्ट

जियोफोन का उत्पादन रुका, लॉन्च हो सकता है एंड्रायड आधारित स्मार्टफोन: रिपोर्ट

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 31, 2017 11:32 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 11:32 am IST

रिलायंस जियो अपने फीचर जियोफोन के उत्पादन को कुछ समय के लिए रोक सकती है और इसकी जगह एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च कर सकती है

जियोफोन का उत्पादन रुका, लॉन्च हो सकता है एंड्रायड आधारित स्मार्टफोन: रिपोर्ट- India TV Hindi
जियोफोन का उत्पादन रुका, लॉन्च हो सकता है एंड्रायड आधारित स्मार्टफोन: रिपोर्ट

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने जिस फोन के जरिए मोबाइल हैंडसेट इंडस्ट्री को झटका दिया है उसका उत्पादन रुक सकता है और उसकी जगह कंपनी दूसरा फोन लॉन्च कर सकती है। फैक्टर डेली की खबर के मुताबिक रिलायंस जियो अपने फीचर जियोफोन के उत्पादन को कुछ समय के लिए रोक सकती है और इसकी जगह एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च कर सकती है। फैक्टर डेली ने इस खबर को रिलायंस जियो के सूत्र के हवाले से लिखा है।

दरअसल जियोफोन और जियो से टक्कर लेने के लिए दूसरी टेलिकॉम कंपनियों यानि एयरटेल और वोडाफोन ने स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है। जियो ने जिस फोन को बाजार में उतारा है वह एक फीचर फोन है, लेकिन दूसरी कंपनियां स्मार्टफोन देने की घोषणा कर रही हैं और इन कंपनियों ने बहुत कम कीमत पर फोन लॉन्च करने की घोषणा की है। ऐसे में रिलायंस जियो भी इन कंपनियों को टक्कर देने के लिए फीचर फोन की जगह स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

मौजूदा जियोफोन KaiOS आधारित सॉफ्टवेयर पर चलता है और इसमें सीमित मात्रा में ही एप्लिकेशन दी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया है कि रिलायंस जियो अब जियोफोन के स्पेशल वर्जन को तैयार करने की योजना बना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा