नई दिल्ली। भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने K9 सीरीज का नया स्मार्टफोन K9 Smart Grand लॉन्च कर दिया है। 8MP कैमरे वाले कार्बन K9 Smart Grand की कीमत 5,290 रुपए है। यह फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : Sony ने लॉन्च किया 3D स्कैनिंग फीचर से लैस Xperia XZ1 स्मार्टफोन, कीमत है 44,999 रुपए
कार्बन K9 Smart Grand में 5.2 इंच FWVGA डिसप्ले दिया गया है जो 2.5D कर्व्ड ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में एक 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर है और 1GB रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कार्बन के K9 Smart Grand एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे में पैनोरमा और फेस डिटेक्शन जैसे मोड दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इस स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है। बेहतर सेल्फी के लिए इसमें फेसब्यूटी फीचर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
यह भी पढ़ें : हुवावे ने लॉन्च किया मायमैंग 6 स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे 4 जबर्दस्त कैमरे
कार्बन K9 Smart Grand में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। इसमें 2300 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 240 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। यह फोन 4G VoLTE को सपोर्ट करता है।