1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लेनोवो ने लॉन्‍च किए Legion सीरीज के दो गेमिंग लैपटॉप, कीमत 92 हजार रुपए से शुरू

लेनोवो ने लॉन्‍च किए Legion सीरीज के दो गेमिंग लैपटॉप, कीमत 92 हजार रुपए से शुरू

 Published : May 17, 2017 06:57 pm IST,  Updated : May 17, 2017 06:57 pm IST

लैपटॉप कंपनी लेनोवो ने भारत में Legion सीरीज के अपने नए गेमिंग लैपटॉप लॉन्‍च कर दिए हैं। ये नए लैपटॉप Legion Y520 और Y720 नाम से बाजार में आए हैं।

लेनोवो ने लॉन्‍च किए Legion सीरीज के दो गेमिंग लैपटॉप, कीमत 92 हजार रुपए से शुरू- India TV Hindi
लेनोवो ने लॉन्‍च किए Legion सीरीज के दो गेमिंग लैपटॉप, कीमत 92 हजार रुपए से शुरू

नई दिल्‍ली। दुनिया की प्रमुख कंप्‍यूटर लैपटॉप बनाने वाली कंपनी लेनोवा ने भारत में Legion सीरीज के अपने नए गेमिंग लैपटॉप लॉन्‍च कर दिए हैं। कंपनी के ये नए लैपटॉप Legion Y520 और Y720 नाम से बाजार में आए हैं। कीमत की बात करें तो कंपनी ने इन लैपटॉप को 92,490 और 1,49,990 रुपए में लॉन्‍च किया है।

ये हैं इस लैपटॉप के स्‍पेसिफिकेशंस

Legion Y520 लैपटॉप की बात करें तो इसमें एल्युमिनियम बॉडी और ऑप्शनल रेड बैकलिट की-बोर्ड मौजूद है। इस लैपटॉप में 2W हरमन कर्डोन स्पीकर्स मौजूद हैं इसके अलावा इस डिवाइस में 8GB DDR4 रैम मौजूद है। इस लैपटॉप में Nvidia GeForce GTX 1060 ग्राफिक्स मौजूद है। लेनोवो के मुताबिक यह दुनिया का पहला डॉल्‍बी एटमोस विंडोज बेस्‍ड पीसी है। इस डिवाइस में 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले मौजूद है। यह भी पढ़ें :LG ने ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च किया G6 स्‍मार्टफोन, गूगल असिस्‍टेंस के साथ ये हैं बड़ी खासियतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा