1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. चाइनीज कंपनी लीफोन ने भारत में लॉन्‍च किया W 2 स्‍मार्टफोन, कीमत 3999 रुपए

चाइनीज कंपनी लीफोन ने भारत में लॉन्‍च किया W 2 स्‍मार्टफोन, कीमत 3999 रुपए

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 04, 2017 05:05 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 05:05 pm IST

चीन की कंपनी लीफोन ने भारत में एक धमाकेदार स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। कंपनी का यह फोन डब्‍ल्‍यू 2 नाम से बाजार में आया है। इसकी कीमत 3999 रुपए रखी गई है।

चाइनीज कंपनी लीफोन ने भारत में लॉन्‍च किया W 2 स्‍मार्टफोन, कीमत 3999 रुपए- India TV Hindi
चाइनीज कंपनी लीफोन ने भारत में लॉन्‍च किया W 2 स्‍मार्टफोन, कीमत 3999 रुपए

फोन के कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो लीफोन डब्‍ल्‍यू 2 स्‍मार्टफोन में 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। रात में या डिम लाइट में फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश की सुविधा भी दी गई है। वहीं सेल्‍फी और वीडियो चैटिंग के लिए इसमें वीजीए कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड के मार्शमैलो वर्जन पर आधारित है। फोन की खासबात यह है कि यह 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन हिंदी, असमी, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, नेपाली, बोडो, तेलगू, उर्दू, सिंधी, उड़िया, संस्कृत, कश्मीरी, डोंगरी, मैथिली, संथाली, कोंकणी और मणिपुरी भाषा शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा