1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. LG ने लॉन्‍च किया स्‍मार्टफोन से कंट्रोल होने वाला स्‍मार्ट सीलिंग फैन, मच्‍छरों को भी नहीं आने देगा पास

LG ने लॉन्‍च किया स्‍मार्टफोन से कंट्रोल होने वाला स्‍मार्ट सीलिंग फैन, मच्‍छरों को भी नहीं आने देगा पास

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 07:17 pm IST

वाईफाई से जुड़े ये पंखे नई प्रौद्योगिकियों अमेजन एलेक्सा और गूगल एसिस्टेंट के साथ पेश किए गए हैं।

LG forays into ceiling fan segment in India- India TV Hindi
LG forays into ceiling fan segment in India Image Source : LG FORAYS INTO CEILING FA

सियोल। दक्षिण कोरिया की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने भारत के सीलिंग फैन बाजार में प्रवेश करने की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य घरेलू उपकरण और पंखों के क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। कंपनी ने भारतीय बाजार में पोर्टेबल मिनी एयर प्यूरीफायर और स्टेनलेस स्टील वॉटर टैंक के साथ वॉटर प्यूरीफायर भी पेश किया है। 

एलजी के प्रोफेशनल आरएसी एयरकेयर (ओवरसीज सेल्स एंड मार्केटिंग) सेजॉन पार्क ने कहा कि हमने सीलिंग फैन भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विकसित किया है। हम सकारात्मक उपभोक्ता प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं। इन पंखों का विनिर्माण भारत के ग्रेटर नोएडा के कारखाने में किया जाएगा। कंपनी के पंखों की कीमत 13,990 रुपए है। कंपनी ने कहा कि प्रीमियम श्रृंखला के पांच पंखे जल्द देशभर में बिकने शुरू होंगे। कंपनी ने एक जुलाई से चेन्नई में पंखों की बिक्री शुरू कर दी है। 

कंपनी ने कहा कि वाईफाई से जुड़े ये पंखे नई प्रौद्योगिकियों अमेजन एलेक्सा और गूगल एसिस्टेंट के साथ पेश किए गए हैं। साथ ही इनमें आईओटी प्लेटफॉर्म एलजी स्मार्टथिनक्यू के जरिये उपभोक्ता इन पंखो को मोबाइल फोन के जरिये भी नियंत्रित कर सकते हैं। 

जनवरी में सीके बिड़ला समूह की कंपनी ओरियंट ने एरोस्लिम पेश किया था, जो उद्योग का पहला इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित स्मार्ट फैन था। एलजी के स्‍मार्ट पंखों में  मच्छरों को भगाने की प्रौद्योगिकी के अलावा स्लीप मोड की सुविधा भी थी, जो रात्रि में पंखों की गति को समायोजित करता है। 

एलजी भारतीय बाजार में कुछ और नए उत्पाद उतारने जा रही है। इनमें प्यूरीकेयर मिनी एयरप्यूरीफायर इस साल अगस्त में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत 15,990 रुपए होगी। इसके अलावा कंपनी भारत में अपने आरओ वाटर प्यूरीफायर के सात नए मॉडल पेश करेगी। इनकी कीमत 16,990 रुपए होगी। कंपनी का दावा है कि ये आरओ वाटर प्यूरीफायर पानी की अधिक बचत सुनिश्चित करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा