1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. दिल्ली में इमामों और मोअज़्ज़िन की सैलरी बढ़ाने को लेकर बीजेपी ने की LG से शिकायत

दिल्ली में इमामों और मोअज़्ज़िन की सैलरी बढ़ाने को लेकर बीजेपी ने की LG से शिकायत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2019 06:17 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 06:17 pm IST

दिल्ली में इमामों और मोअज़्ज़िन की सैलरी बढ़ाने को लेकर बीजेपी ने की LG से शिकायत। दिल्ली बीजेपी के नेता विजेंदर गुप्ता ने की शिकायत।

BJP MLA Vijendra Gupta- India TV Hindi
BJP MLA Vijendra Gupta

नई दिल्ली: दिल्ली में इमामों और मोअज़्ज़िन की सैलरी बढ़ाने को लेकर बीजेपी ने की LG से शिकायत। दिल्ली बीजेपी के नेता विजेंदर गुप्ता ने की शिकायत। गुप्ता ने आरोप लगाया कि लोकसभा के बीच इमामों को गैरकानूनी रूप से सैलरी बढ़ाकर देना मुस्लिम तुष्टिकरण है। सबसे पहले तो दिल्ली सरकार का वो फैसला ही गलत है जिसमे इमामों की सैलरी बढ़ाई गयी थी। क्योंकि इसमें लिए वित्त सचिव से अनुमति नहीं ली गई। उसमे बाद उस फैसले को कल से अमल में ले आए। ये और गलत है। 

इस बारे दिल्ली सरकार को चुनाव आचार संहिता के उलंघन का नोटिस भी मिल चुका है। लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। पहले इमाम की सैलरी 10000 और मोअज़्ज़िन की 9000 सैलरी थी। अब इमाम की सैलरी 18000 और मोअज़्ज़िन की 16000 हो गयी है। शुक्रवार ही दिल्ली में इमामों को दो महीने की बढ़ी सैलरी 36000 और मोअज़्ज़िन को 32000 मिल चुकी है। आप विधायक और बक़्फ बोर्ड के चेयरमैन अमतुल्लाह खान से कल ही बढ़ी हुई सैलरी का चेक दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024