1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. माइक्रोमैक्‍स ने लॉन्‍च किया फेस आईडी फीचर वाला भारत 5 प्रो, कीमत 8000 से कम

माइक्रोमैक्‍स ने लॉन्‍च किया फेस आईडी फीचर वाला भारत 5 प्रो, कीमत 8000 से कम

 Published : Mar 14, 2018 09:39 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 09:39 pm IST

भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक धमाकेदार फोन लॉन्‍च किया है। यह फोन है भारत 5 प्रो। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कंपनी ने आईफोन एक्‍स जैसा फेस आईडी दिया है।

Bharat 4 Pro- India TV Hindi
Bharat 4 Pro

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक धमाकेदार फोन लॉन्‍च किया है। यह फोन है भारत 5 प्रो। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कंपनी ने आईफोन एक्‍स जैसा फेस आईडी दिया है। इसकी कीमत 7999 रुपए रखी गई है। कंपनी इसे ऑफलाइन बाजार में बेचेगी। इसकी बिक्री अगले हफ्ते से शुरू की जाएगी।

भारतीय परिस्थितियों को ध्‍यान में रखकर बनाए गए इस फोन की बैटरी बेहद पावरफुल है। माइक्रोमैक्‍स ने भारत 5 प्रो में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी की स्टेंडबाय टाइम 21 दिनों की है। इसके अलावा इसे OTG की मदद से पावरबैंक की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है, यानी इससे यूजर अपने दूसरे इलैक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकते हैं।

भारत 5 प्रो के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस नए स्मार्टफोन में 5.2 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रिजोल्‍यूशन 1280 x 720 पिक्सल्स का है। इस स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा LED फ्लैश व ऑटोफोकस सुविधा के साथ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा