1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Fastest Tablet: माइक्रोमैक्स ने लॉन्‍च किया पहला 4जी टैबलेट, कीमत 7,999 रुपए

Fastest Tablet: माइक्रोमैक्स ने लॉन्‍च किया पहला 4जी टैबलेट, कीमत 7,999 रुपए

 Published : Mar 02, 2016 12:50 pm IST,  Updated : Mar 02, 2016 12:50 pm IST

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने भारत में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला पहला टैबलेट कैनवस पी702 लॉन्च कर दिया है।

Fastest Tablet: माइक्रोमैक्स ने लॉन्‍च किया पहला 4जी टैबलेट, कीमत 7,999 रुपए- India TV Hindi
Fastest Tablet: माइक्रोमैक्स ने लॉन्‍च किया पहला 4जी टैबलेट, कीमत 7,999 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने भारत में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला पहला टैबलेट कैनवस पी702 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट की बिक्री के लिए माइक्रोमैक्स ने ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट के सज्ञथ एक्‍सक्‍लूसिव करार किया है। स्नैपडील पर यह 4जी टैबलेट 7,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

भारत में 7 जनवरी को माइक्रोसॉफ्ट लॉन्च करेगा सरफेस प्रो 4 टैबलेट, कीमत होगी 75,000 रुपए के आसपास

ये हैं 2016 के बेस्‍ट टैबलेट्स

TOP TEN TABLETS

apple-ipad-air2IndiaTV Paisa

ipad-air-appleIndiaTV Paisa

AsusGoogleNexus-7-2013-Wi-FIndiaTV Paisa

Apple-iPad-Mini-RetinaIndiaTV Paisa

Lenovo_IdeaPad_LynxIndiaTV Paisa

HTC-nexusIndiaTV Paisa

Samsunggalaxytabs10.5IndiaTV Paisa

samsung_galaxy_note_101IndiaTV Paisa

lenovo-yoga-tablet-2-proIndiaTV Paisa

lenovo-yoga-tablet-2IndiaTV Paisa

ये हैं इस 4जी टैबलेट की खासियत

माइक्रोमैक्‍स का यह टैबलेट डुअल सिम सपोर्ट करता है। कैनवस टैब पी702 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। डिवाइस में 7 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है और दो जीबी रैम है। माइक्रोमैक्स के इस टैबलेट में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कैनवस टैब पी7002 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Tablet Arena: ये हैं 2016 के बेस्‍ट टैबलेट्स, जानिए क्‍या हैं इनके शानदार फीचर्स और कैसी है परफॉर्मेंस

ये हैं इसकी स्‍पेसिफिकेशंस

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस टैबलेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लू टूथ और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिये गए हैं। स्नैपडील पर यह टैबलेट बोल्ड ब्लैक और क्लासी व्हाइट कलर में उपलब्ध है। यूजर को टैबलेट के साथ ओटीजी केबल, हेडफोन और 1500 रुपये की कीमत पर सात किंडल ई-बुक भी मिलेंगे। डिवाइस में 3000एमएएच की बैटरी है जिसके 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 3 घंटे तक का प्लेटाइम देने का दावा किया गया है। डीटीएस ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ टैबलेट में डुअल स्पीकर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा