1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. माइक्रोमैक्‍स आज बाजार में पेश करने जा रहा है नया स्‍मार्टफोन, लॉन्‍च होगा यू यू‍नीक 2

माइक्रोमैक्‍स आज बाजार में पेश करने जा रहा है नया स्‍मार्टफोन, लॉन्‍च होगा यू यू‍नीक 2

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 25, 2017 10:45 am IST,  Updated : Jul 25, 2017 10:51 am IST

माइक्रोमैक्‍स की कंपनी यू टेलिवेंचर्स बाजार में बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी आज अपनी यूनीक सीरीज का नया स्‍मार्टफोन यू यू‍नीक 2 लॉन्‍च करने जा रहा है।

माइक्रोमैक्‍स आज बाजार में पेश करने जा रहा है नया स्‍मार्टफोन, लॉन्‍च होगा यू यू‍नीक 2- India TV Hindi
माइक्रोमैक्‍स आज बाजार में पेश करने जा रहा है नया स्‍मार्टफोन, लॉन्‍च होगा यू यू‍नीक 2

नई दिल्‍ली। माइक्रोमैक्‍स की कंपनी यू टेलिवेंचर्स आज बाजार में बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी आज अपनी यूनीक सीरीज का नया स्‍मार्टफोन यू यू‍नीक 2 लॉन्‍च करने जा रहा है। कंपनी ने फिलहाल अपने ट्विटर हैंडल पर यूनीक 2 का एक वीडियो टीजर जारी किया है। पिछले दो महीनों में यू टेलिवेंचर का यह दूसरा स्‍मार्टफोन लॉन्‍च है। इससे पहले जून में कंपनी ने यू यूरेका ब्‍लैक स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा था। शानदार फीचर्स के साथ पेश हुए यू यूरेका ब्‍लैक को बाजार से अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला था। यही उम्‍मीद इस नए स्‍मार्टफोन के साथ की जा रही है।

माइक्रोमैक्‍स ने फिलहाल इस फोन की कोई स्‍पेसिफिकेशंस जारी नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को यू यूरेका ब्‍लैक के लाइनअप पर लॉन्‍च कर सकती है। कंपनी ने यू यूरेका ब्‍लैक को 8,999 रुपए कीमत पर लॉन्‍च किया था। इस फोन में 5 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080×1920 पिक्सल का है। यूरेका ब्‍लैक में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह फोन 4 जीबी रैम से लैस है। फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट मैमोरी दी गई है। यूजर के पास फोन की मैमोरी को 64 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है।

यूरेका ब्लैक के कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो कि होम बटन के साथ इंटीग्रेट है। यह हैंडसेट 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी से लैस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा