नई दिल्ली। नोकिया फोन का विनिर्माण और बिक्री करने वाली एचएमडी ग्लोबल ने शुक्रवार को 6 सीरीज का पहला स्मार्टफोन नोकिया 6.2 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और प्योर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस है।
Related Stories
नोकिया 6.2 सेरेमिक ब्लैक और आइस कलर ऑप्शन में आएगा और यह 11 अक्टूबर से ऑफलाइन के साथ ही साथ ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके 4जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है।
एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने एक बयान में कहा कि बेहतर अनुभव के वादे के साथ मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय उपभोक्ता इस स्मार्टफोन को जरूर पसंद करेंगे। मैं उपभोक्ताओं से आग्रह करता हूं कि वह अपने नजदीकी रिटेल स्टोर या ऑनलाइन जाकर इस फोन को जरूर देखें।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो नोकिया 6.2 में 6.3 इंच फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप प्योर डिस्प्ले है। इस डिवाइस में ओक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दिया गया है और इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है।
यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है। कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 16 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन की बैटरी 3500 एमएएच की है।