1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. हो जाइए तैयार, नोकिया जल्‍द ही लॉन्‍च करने जा रही है सबसे सस्‍ता 5जी फोन

हो जाइए तैयार, नोकिया जल्‍द ही लॉन्‍च करने जा रही है सबसे सस्‍ता 5जी फोन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 23, 2019 03:27 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 03:27 pm IST

भारत में 5जी सेवाएं अगले साल से शुरू होने की पूरी संभावना है।

Affordable Nokia 5G phone coming in 2020- India TV Hindi
Affordable Nokia 5G phone coming in 2020 Image Source : AFFORDABLE NOKIA 5G PHONE

नई दिल्‍ली। नोकिया ब्रांड के तहत फोन बनाने और बेचने वाली कंपनी एचएमडी ग्‍लोबल ने बात की पुष्टि कर दी है कि वह अपना सबसे सस्‍ता 5जी फोन अगले साल यानि 2020 में लेकर आएगी। कंपनी ने बताया कि वह सबसे पहले इस फोन को अमेरिका में लॉन्‍च करेगी।

एचएमडी ग्‍लोबल के मुख्‍य उत्‍पाद अधिकारी जूहो सरविकस ने कहा कि हम अपने लिए 5जी फोन को सस्‍ती कीमत में लाने और मार्केट में प्रवेश करने के लएि इसे एक विशेष अवसर के रूप में देख रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि मैं आज की तुलना में उपलब्धि के हिसाब से इसे सस्‍ता कह रहा हूं, जो वर्तमान में 5जी का दाम है उसे आधी कीमत में मैं नोकिया के डिवाइस को देखना पसंद करूंगा। न्‍यूज पोर्टल गिज्‍मो चाइना ने कहा है कि एचएमडी ग्‍लोबल इस साल के अंत तक अपने दो नोकिया 5जी स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है।

इनमें से एक स्‍मार्टफोन फ्लैगशिप हो सकता है, जिसमें स्‍नैपड्रैगन 855 एसओसी, एक्‍स55 मॉडम पेयर्ड 5जी कनेक्टिविटी के साथ होगा। दूसरा डिवाइस मिडरेंज का हो सकता है, जो स्‍नैपड्रैगन 700 सीरीज चिपसेट के साथ आएगा। भारत में 5जी सेवाएं अगले साल से शुरू होने की पूरी संभावना है। ऐसे में 2020 तक भारतीय बाजार में नोकिया अपना 5जी फोन उतार सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा