1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इंतजार खत्‍म, अगले हफ्ते शुरू होगी Nokia 6 एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन की बिक्री

इंतजार खत्‍म, अगले हफ्ते शुरू होगी Nokia 6 एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन की बिक्री

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 12, 2017 07:29 pm IST,  Updated : Jan 13, 2017 01:13 pm IST

Nokia की बाजार में वापसी की उम्‍मीद लगाए लोगों के लिए खास खबर है। नोकिया की पैरेंट कंपनी एचएमडी ग्‍लोबल अगले हफ्ते चीन में इस फोन की बिक्री शुरू कर देगी।

इंतजार खत्‍म, अगले हफ्ते शुरू होगी Nokia 6 एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन की बिक्री- India TV Hindi
इंतजार खत्‍म, अगले हफ्ते शुरू होगी Nokia 6 एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन की बिक्री

नई दिल्‍ली। Nokia की बाजार में वापसी की उम्‍मीद लगाए लोगों के लिए खास खबर है। नोकिया की पैरेंट कंपनी एचएमडी ग्‍लोबल अगले हफ्ते चीन में इस फोन की बिक्री शुरू कर देगी। Nokia 6 गूगल के एंड्रॉयड प्‍लेटफॉर्म पर चलेगा और इसे फॉक्‍सकॉन ने बनाया है।

Nokia ने इसी महीने 8 जनवरी को स्‍मार्टफोन बाजार में वापसी करते हुए अपने नोकिया 6 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। चीन में इस फोन की बिक्री के लिए कंपनी ने jd.com के साथ करार किया है। इसकी कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपए) तय की गई है।

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

ये हैं इसके स्‍पेसिफिकेशंस

  • Nokia इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।
  • इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।
  • फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।
  • स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।
  • इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • स्मार्टफोन में तेज आवाज़ के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और ‘डुअल एम्पलिफायर’ दिया गया है।
  • इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड है।
  • यह Nokia फोन एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन 7.0 नॉगेट पर चलता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा