1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. नोकिया के 6199 रुपये के स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं धांसू ऑफर, जानिए इस प्लान के बारे में सब कुछ

नोकिया के 6199 रुपये के स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं धांसू ऑफर, जानिए इस प्लान के बारे में सब कुछ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 05, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 12:39 pm IST

फोन की खूबियों की बात करें तो यह फोन 2 जीबी की रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को आप 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

नोकिया के 6199 रुपये के...- India TV Hindi
नोकिया के 6199 रुपये के स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं धांसू ऑफर, जानिए इस प्लान के बारे में सब कुछ Image Source : NOKIA

मशहूर मोबाइल फोन कंपनी Nokia ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए खास आफर पेश कर रही है। कंपनी ने अपने Nokia C01 Plus स्मार्टफोन पर 800 रुपये की शानदार छूट देने की घोषणा की है। यह फोन कंपनी ने 6999 रुपये में लॉन्च किया है। लेकिन छूट के बाद यह फोन 6199 रुपये में मिलेगा। यही नहीं इस छूट के साथ ही आपको यह फोन खरीदने पर 5599 रुपये के जियो आफर का भी लाभ मिलेगा। 

फोन की खूबियों की बात करें तो यह फोन 2 जीबी की रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को आप 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन को ब्लू और ग्रे रंगों में पेश किया गया है। फोन में 5.45 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन का स्क्रीन रिजोल्यूशन 720 X 1440 जीबी का है। यह फोन स्टॉक Android™ 11 पर चलता है। कंपनी इस फोन पर अगले 2 साल तक अपडेट पेश करती है। कंपनी इस फोन के साथ लंबे बैकअप का वादा करती है। फोन में 3000 mAh की बैटरी दी गई है। 

यह 4जी फोन आक्टो कोर प्रोसेसर पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 2 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं 5 MP का आॅटोफोकस कैमरा दिया गया है। हालांकि फोन के ग्लोबल वेरिएंट में 5 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी इस फोन पर 1 साल की रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी देती है। 

ये हैं धमाकेदार आफर 

जियो की ओर से इस फोन पर 10 प्रतिशत का प्राइस सपोर्ट देता है। यहां माय जियो एप का प्रोग्राम जॉइन करने पर आपके अकाउंट में 599 रुपये क्रेडिट होने का मौका मिलता है। वहीं मिंत्रा, मेक माय ट्रिप, ओयो और फार्मइजी की ओर से भी डिस्काउंट आफर पेश किए जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा