1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वनप्लस 9 सीरीज के साथ कंपनी 23 मार्च को लॉन्च कर सकती है स्मार्टवॉच

वनप्लस 9 सीरीज के साथ कंपनी 23 मार्च को लॉन्च कर सकती है स्मार्टवॉच

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 15, 2021 03:50 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 03:50 pm IST

वनप्लस को लेकर बताया जा रहा है कि 23 मार्च को कंपनी के द्वारा वनप्लस 9 सीरीज के स्मार्टफोन के अलावा स्मार्टवॉच की दुनिया में भी पर्दापण किया जा सकता है।

वनप्लस 23 मार्च को लॉन्च कर सकता है स्मार्टवॉच- India TV Hindi
वनप्लस 23 मार्च को लॉन्च कर सकता है स्मार्टवॉच Image Source : ONEPLUS

नई दिल्ली: वनप्लस को लेकर बताया जा रहा है कि 23 मार्च को कंपनी के द्वारा वनप्लस 9 सीरीज के स्मार्टफोन के अलावा स्मार्टवॉच की दुनिया में भी पर्दापण किया जा सकता है। वनप्लस ने ट्विटर पर एक शॉर्ट वीडियो क्लिप को साझा किया, जिसमें इसके स्मार्टवॉच को लेकर लोगों के पूछे गए सवाल भी शामिल हैं। इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा गया, "आपने जो मांगा, वह हाजिर है।" यह स्मार्टवॉच के जल्द आने की पुष्टि करता है।

जीएसएमएरिना के मुताबिक, अपने आधिकारिक फोरम पर किए गए एक पोस्ट में वनप्लस ने कहा है कि वनप्लस परिवार का अगला सदस्य स्वास्थ से जुड़ा होगा, वक्त का पाबंद होगा और आपकी सेहत की भी देखभाल करेगा। डिजाइन की बात करें, तो घड़ी में राउंड डायल को ब्रेसलेट स्ट्रैप के साथ पेयर किया गया है। दाहिनी ओर दो बटन हैं, जो शायद यूआई नेविगेशन के लिए है। वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने भी साल की शुरुआत तक स्मार्टवॉच के रिलीज होने की पुष्टि कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा