1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ओपो मोबाइल ग्रेटर नोएडा में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, इकाई स्थापित करने के लिए मिली पर्यावरण मंजूरी

ओपो मोबाइल ग्रेटर नोएडा में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, इकाई स्थापित करने के लिए मिली पर्यावरण मंजूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 10, 2017 11:23 am IST,  Updated : Dec 10, 2017 11:23 am IST

ओपो की परियोजना को पर्यावरण पर विशेषज्ञों की एक समिति से राय लेने के बाद मंजूरी दी गई है। इसके लिए कंपनी को कुछ शर्तों का भी पालन करना होगा

Oppo Gets Environmental clearance for mobile manufacturing...- India TV Hindi
Oppo Gets Environmental clearance for mobile manufacturing unit at Noida Image Source : PTI

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी ओपो को भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। कंपनी का यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा। कंपनी इस पर 2200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कंपनी की भारतीय अनुषंगी ओपो मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की इस प्रस्तावित परियोजना को मंजूरी दे दी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ ओपो की परियोजना को पर्यावरण पर विशेषज्ञों की एक समिति से राय लेने के बाद मंजूरी दी गई है। इसके लिए कंपनी को कुछ शर्तों का भी पालन करना होगा।’’ कंपनी को मंजूरी का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, कंपनी ग्रेटर नोएडा में 110.04 एकड़ भूभाग में स्मार्टफोन विनिर्माण इकाई लगाएगी।

इसे बिजली की आपूर्ति राज्य बिजली बोर्ड करेगा। इस परियोजना से कुशल और अकुशल दोनों प्रकार के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा